फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vehicles run fearlessly on the roads of Delhi from 12 midnight to 4 am

ये रफ्तार डराती है : सड़कों पर रात 12 से तड़के 4 बजे तक बेलगाम दौड़ते हैं वाहन, तीन महीने में कटे इतने चालान

Thu, 24 Apr 2025 07:58 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 24 Apr 2025 07:58 AM IST
सार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से मिले आंकड़ों के अनुसार इस समय में सबसे ज्यादा चालान ओवरस्पीडिंग व रेड लाइट जंप के हैं। रात 12 बजे से लेकर तड़के 4 बजे के बीच जनवरी में 58,095, फरवरी  में 60,025 और मार्च महीने में 58,129 चालान काटे गए।

विज्ञापन
Vehicles run fearlessly on the roads of Delhi from 12 midnight to 4 am
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

अगर आप राष्ट्रीय राजधानी में रात 12 से तड़के चार बजे के बीच सफर कर रहे हैं तो जरा संभल कर रहे। इस समय के बीच दिल्ली में वाहन सबसे ज्यादा बेलगाम हो जाते है। गाड़ियां हवा से बातें करती हैं। इस समय में जनवरी से मार्च तक तीन महीने में कुल 1,76,249 चालान काटे गए। ये सभी चालान कैमरों के जरिये काटे गए हैं और वाहनों की रफ्तार भी कैमरों में कैद हुई है। इस समय वाहनों की रफ्तार 150 से 180 के बीच होती हैं।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से मिले आंकड़ों के अनुसार इस समय में सबसे ज्यादा चालान ओवरस्पीडिंग व रेड लाइट जंप के हैं। रात 12 बजे से लेकर तड़के 4 बजे के बीच जनवरी में 58,095, फरवरी  में 60,025 और मार्च महीने में 58,129 चालान काटे गए। इसके बाद इस समय में सबसे ज्यादा रेड लाइट जंप के चालान हैं।
विज्ञापन


रेड लाइट जंप के जनवरी महीने में 2,329, फरवरी महीने में 2,904 और मार्च महीने में 1,842 चालान काटे गए। वहीं, सुबह चार से आठ बजे तक भी वाहन रुकते नहीं है। इस समय में जनवरी महीने में 47,146, फरवरी महीने में 52,887 और मार्च महीने में 56,736 चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सुबह चार से 8 बजे के बाद तीसरा खतरनाक होता है। इस समय समय में जनवरी महीने में 45,237, फरवरी महीने में 40,964 और मार्च महीने में 45,064 चालान काटे गए हैं। वहीं, दिल्ली की सड़कों पर चलने के लिए चौथा सबसे ज्यादा खतरनाक समय दोपहर 12 बजे से लेकर शाम बजे के बीच का है। 


रात में सड़कों पर पुलिस कम रहती है, इस कारण वाहन बेलगाम हो जाते हैं। ऐसे वाहनों पर लगाम लगाने के लिए जगह-जगह स्पीड पकड़ने वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और दिल्ली पुलिस ने 100 से ज्यादा स्पीड गन खरीदी है। -सत्यवीर कटारा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, दिल्ली पुलिस 


.यह भी पढ़ें: Yamuna: सफाई के लिए सभी एसटीपी का थर्ड पार्टी ऑडिट होगा, 37 में से 30 संयंत्रों का संचालन निजी कंपनियों के हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed