फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vehicles can get cng stickers from today, fake number plate and sticker holding cars could be FIR

आज से लगेंगे CNG स्टिकर, फर्जी नंबर प्लेट-स्टिकर लगाया तो FIR

Tue, 29 Dec 2015 10:50 AM IST
Updated Tue, 29 Dec 2015 10:50 AM IST
विज्ञापन
vehicles can get cng stickers from today, fake number plate and sticker holding cars could be FIR

सम-विषम फार्मूला से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट और सीएनजी स्टिकर लगाने की कोशिश करने वालों को परिवहन मंत्री गोपाल राय ने चेतावनी दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि फर्जी नंबर प्लेट की शिकायतें आई हैं जिसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को भी शिकायत भेजी गई है।

चेतावनी दी है कि फर्जी स्टिकर और नंबर प्लेट पकड़े जाने पर धारा 420 में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। साथ ही धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं सम-विषम फार्मूला का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना भी लगाया जाएगा।

विज्ञापन

सुबह 6 बजे से IGL पंप पर ‌म‌िल रहे हैं ‌स्ट‌िकर

vehicles can get cng stickers from today, fake number plate and sticker holding cars could be FIR

परिवहन मंत्री ने आईजीएल अधिकारियों की मौजूदगी में बताया कि मंगलवार सुबह 6 बजे से आईजीएल के सभी सीएनजी पंप पर स्टीकर मिलेंगे।

आईजीएल अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में 95 सीएनजी स्टेशन, गाजियाबाद और नोएडा में 7-7 स्टेशन और ग्रेटर नोएडा में 5 स्टेशन हैं। पूरे एनसीआर में 5 लाख सीएनजी कारें स्टेशन पर आती हैं।

अधिकारी ने बताया कि जिन चार पहिया वाहनों की आरसी पर सीएनजी दर्ज होगा और वैलिड सीएनजी सिलेंडर होगा, उसकी जांच करके स्टिकर जारी किए जाएंगे।

अवैध सीएनजी चालित वाहनों को स्टीकर नहीं दिए जाएंगे। स्टिकर में ऐसे विशेष फीचर्स दिए गए हैं कि डुप्लिकेसी ना हो सके। एक बार कार के शीशे पर लगा दिया जाएगा जिसे बदलने पर वह नष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed