फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vehicles banned under Grape-4 will not get petrol and diesel in Delhi

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का बड़ा कदम: पेट्रोल पंप मालिकों को लिखा पत्र, इन गाड़ियों को दिया ईंधन तो होगी कार्रवाई

Tue, 17 Dec 2024 10:22 PM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 17 Dec 2024 10:22 PM IST
सार


पत्र में पेट्रोप पंप मालिकों को कहा गया है कि वह बीएस-6 वाहनों के अलावा अन्य वाहनों को पेट्रोल-डीजल न दें। अगर पेट्रोप पंप मालिक ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Vehicles banned under Grape-4 will not get petrol and diesel in Delhi
दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल - फोटो : adobe stock

विस्तार

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट ने राष्ट्रीय राजधानी में बार-बार हो रहे दमघोंटू प्रदूषण को देखते हुए अब तक का बहुत बड़ा कदम उठाया है। अब दिल्ली में ग्रैप-4 के तहत प्रतिबंधित वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा, यानी सिर्फ बीएस-6 वाहनों को ही पेट्रोल-डीजल मिलेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली में स्थित पेट्रोल पंप मालिकों को पत्र लिख दिया है।

विज्ञापन

ग्रैप-4 फिर से लागू होते ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस सोमवार रात 11 बजे से ही अलर्ट मोड में आ गई थी। पुलिस ने प्रदूषण को कम करने के लिए वह सभी जरूरी कदम उठाए, जो पिछली बार ग्रैप-4 में उठाए गए थे। पिछली बार ग्रैप-4 के दौरान 24 घंटे में ऐसे करीब 350 वाहनों का चालान किया जा रहा था जो बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र के घूम रहे थे। साथ ही मियाद पूरी कर चुके वाहन भी काफी जब्त किए जा रहे थे। अब ग्रेप का प्रतिबंध दोबारा लागू होने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली पुलिस की विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अजय चौधरी ने बताया कि बताया कि दिल्ली में स्थित सभी पेट्रोल पंप के मालिकों को पत्र लिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में पेट्रोप पंप मालिकों को कहा गया है कि वह बीएस-6 वाहनों के अलावा अन्य वाहनों को पेट्रोल-डीजल न दें। अगर पेट्रोप पंप मालिक ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त ढाल सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम तक रेंज के नई दिल्ली जिले में स्थित आठ पेट्रोल पंप मालिकों को पत्र लिख दिया जाता है और मालिकों को तत्काल प्रभाव से कदम उठाने को कहा है। उन्होंने बताया कि रेंज के दक्षिण-पश्चिमी जिले में स्थित अन्य पेट्रोल पंप मालिकों को पत्र लिखा जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेट्रोल पर ट्रैफिक पुलिस व सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन

50 से ज्यादा जैडओ सड़कों पर उतारे
दिल्ली में दमघोटू प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली व एनसीआर के दिल्ली से सटे शहरों के लिए पुलिस अधिकारियों की बनाई टास्क फोर्स के प्रभारी दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सत्यबीर कटारा ने बताया कि ग्रैप-4 लागू होते ही सोमवार रात से ही सभी कदम उठाए लिए हैं। उन्होंने बताया कि इस बार अन्य कदमों के अलावा 50 से ज्यादा जैडओ सड़कों पर उतार दिए गए हैं। ये जैडओ प्रदूषण फैलाने व ग्रैप-4 में चलने वाले प्रतिबंधित वाहनों को पकड़ेंगे।

ये कदम फिर से उठाए गए हैं
- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस पड़ोसी राज्यों से आने वाले भारी वाहनों को पिकेट लगाकर बॉर्डरों पर रोका।
- दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर रूटीन ट्रैफिक पुलिस के अलावा विशेष टीमें तैनात की गई हैं।
- पीसीआर यूनिट की 88 प्रखर वैन को प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को पकड़ने के लिए उतारा।
- सभी थानों की पुलिस को फिर से थाना इलाके में पिकेट लगाकर चालान करने के आदेश।
- सभी थाना पुलिस को चालान करने वाली मशीन दे दी गई हैं।
- प्रतिबंधित वाहनों को रोकने के लिए दिल्ली में काफी जगहों पर स्थाई पिकेट बनाई।
- मोटरसाइकिल पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सड़कों पर उतारा गया है।
-वरिष्ठ अधिकारियों को बॉर्डरों पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश जारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed