फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vehicle speed can set in Signature Bridge delhi

सिग्नेचर ब्रिज पर गति सीमा होगी तय, अब नहीं कटेगा चालान

Wed, 12 Dec 2018 08:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Dec 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
vehicle speed can set in Signature Bridge delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पिछले महीने जनता के लिए खोले गए सिग्नेचर ब्रिज पर जल्द ही वाहनों को 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने की अनुमति दी जा सकती है। अब तक इस पर वाहनों की गति तय नहीं की गई है। इसीलिए वाहनों के ज्यादा गति के चालान किए जा रहे हैं। 11 नवंबर से 11 दिसंबर तक ब्रिज पर ज्यादा गति के 285 चालान हुए हैं। काफी वाहनों को जब्त भी किया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जल्दबाजी में खोलने के कारण सिग्नेचर ब्रिज पर वाहनों की गति सीमा तय नहीं हुई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) आलोक कुमार का कहना है कि जिस मार्ग पर रफ्तार तय नहीं होती, वहां वाहन 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे रफ्तार से चल सकते हैं।
विज्ञापन


सिग्नेचर ब्रिज पर वाहनों की स्पीड को लेकर सर्वे किया जा रहा है। यहां वाहनों की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा तय हो सकती है। इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पीड होगी तय

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रिंग रोड पर आश्रम चौक से वाया धौला कुआं आजादपुर तक, रिंग रोड पर चंदगीराम अखाड़े से आश्रम चौक तक, बाहरी रिंग रोड पर मुकारबा चौक से ओल्ड वजीराबाद पुल तक, बाहरी रिंग रोड पर सिविल लाइंस लाइट सिग्नल से चंदगीराम अखाड़े तक, एनएच-24 पर मिलेनियम पार्क से गाजीपुर बॉर्डर तक, पुश्ता रोड पर अक्षरधाम फ्लाईओवर से गीता कॉलोनी तक और पुश्ता रोड पर चिल्ला बॉर्डर से गीता कॉलोनी तक वाहन 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलते हैं।

सलीमगढ़ बाईपास, एनएच-10 पर घेवरा क्रॉसिग से टीकरी बॉर्डर तक, बारापूला फ्लाईओवर पर सराय काले खां से सेवा नगर तक, डीएनडी-मयूर विहार लिंक रोड, नोएडा टोल रोड, एनएच-1 पर सिंधु बॉर्डर से संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर तक और  एनएच-8 पर परेड ग्राउंड से लेकर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर तक वाहन 70 किमी प्रतिघंटे की गति से चलते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed