{"_id":"5d7d66148ebc3e01506ee1b4","slug":"vehicle-restriction-in-chandni-chowk","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदनी चौक : आज से 50 फीसदी हिस्से में नहीं होगी वाहनों की आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदनी चौक : आज से 50 फीसदी हिस्से में नहीं होगी वाहनों की आवाजाही
Sun, 15 Sep 2019 03:43 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 15 Sep 2019 03:43 AM IST
विज्ञापन
चांदनी चौक रोड
- फोटो : फाइल फोटो
चांदनी चौक का करीब आधा हिस्सा रविवार से यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इससे लालकिला से टाउन हॉल तक रिक्शों की भी आवाजाही नहीं हो सकेगी। चांदनी चौक क्षेत्र में सौंदर्यीकरण और सड़क पर केबल व पाइप लाइन डालने के दौरान परेशानी न हो, इस लिहाज से यह निर्णय लिया गया है।
हालांकि, विभागों का दावा है कि अगले माह से इस क्षेत्र को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा, ताकि त्योहारों के दौरान दुकानदारों को नुकसान न हो। इसके बाद अन्य मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू होगा और जरूरत के मुताबिक चरणबद्ध तरीके से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद की जाएगी।