फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vegetable prices increased in Delhi due to rain see rate list

बारिश आई, महंगाई लाई: घीया की कीमत देख घबराने लगा जिया, प्याज भी रुला रहा, जानिए कब से गिरना शुरू होंगे भाव

Thu, 05 Sep 2024 06:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 Sep 2024 06:43 PM IST
सार

थोक बाजार से खुदरा बाजार पहुंचते ही सब्जियों के भाव दोगुना तक पहुंच रहे है। इन दिनों कोई भी सब्जी खुदरा बाजार में ऐसी नहीं है जो 50 रुपये प्रतिकिलो से नीचे हो।

विज्ञापन
Vegetable prices increased in Delhi due to rain see rate list
Vegetable rate - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की मार से सब्जियों के भाव आसमान पर हैं। हरी सब्जियां ही नहीं आलू, टमाटर, प्याज भी आम आदमी की जेब ढीली कर रहा है। सब्जी मंडी से लेकर खुदरा बाजार तक के दाम में बड़ा असर देखने को मिल रहा है। इस महंगाई की रेस में पालक-सरसो साग भी पीछे नहीं है। थोक बाजार से खुदरा बाजार पहुंचते ही सब्जियों के भाव दोगुना तक पहुंच रहे है। इन दिनों कोई भी सब्जी खुदरा बाजार में ऐसी नहीं है जो 50 रुपये प्रतिकिलो से नीचे हो। ऐसे में लोगों की थाली से हरी सब्जियां ही नहीं आलू की भी कमी हो गई। 

विज्ञापन

महाराष्ट्र, हिमाचल और अन्य राज्यों में हो रही भारी बरसात की वजह से अधिकांश फसल बर्बाद होने का नतीजा यह है कि सब्जियों के दामों में गिरावट नहीं हो रही है। पिछले एक महीने से अधिक समय तक हरी सब्जियों के भाव 100 रुपये प्रतिकिलो के आसपास ही रह रहे हैं। यहां तक कि प्याज, मटर-टमाटर, अदरक और लहसुन भी आम लोगों की पहुंचे से बाहर हो गए हैं। इससे गृहिणियों की रसोई का बजट भी बिगड़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्याज के भाव एक महीने बाद ही कम होने के आसार

आजादपुर मंडी के प्याज आढ़ती ललित जैन बताते है कि अब तो इसके भाव एक महीने बाद ही कम होने के आसार हैं। नई फसल आने के बाद ही भाव में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि किसानों के पास प्याज का स्टॉक खत्म हो गया है। आंध्रप्रदेश से आने वाला प्याज एक महीना लेट हो गया है। थोक मंडी में पुणे से आने वाले अच्छे क्लसालिटी के प्याज की बात करें तो 43-45 रुपया प्रतिकिलो है और मध्यप्रदेश से आने वाला प्याज 32-42 रुपया प्रतिकिलो है। हालांकि खुदरा बाजार में यही प्याज 70-90 रुपया प्रतिकिलो बिक रहा है।

विज्ञापन

आलू का व्यापार करने वाले संदीप खंडेलवाल ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में भी आलू की कमी हो गई है। भारी बारिश की वजह से किसानों की भी मुसीबत है। थोक भाव में आलू 32-35 रुपया प्रतिकिलो बिक रहा है वहीं टमाटर 60-70 रुपये। उन्होंने बताया कि फिल्हाल सब्जियों के भाव में गिरावट की कम ही उम्मीद है। एक महीने बाद स्थिति सुधरेगी लेकिन नवरात्र के दौरान फिर से सब्जियों के भाव में तेजी आने की उम्मीद है। 

सब्जी                 रुपया प्रति किलो
मटर                   100
शिमला मिर्च        100-120
टिंडा                  60
घीया                  50-60

भिंडी                   60-65
आलू                    45-50
प्याज                   60-90
टमाटर                 60-80
पालक                  80-90

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed