फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vegetable prices are normal even in rainy season, vegetables other than potato and tomato are cheaper

भारी वर्षा के बीच भी सामान्य हैं सब्जियों के दाम, आलू-टमाटर छोड़ बाकी सब्जियां सस्ती 

Tue, 21 Jul 2020 08:50 PM IST
Mohit Mudgal अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 21 Jul 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
Vegetable prices are normal even in rainy season, vegetables other than potato and tomato are cheaper
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बारिश के सीजन में आवक की कमी के कारण सब्जियों की कीमतें बढ़ जाती हैं, लेकिन इस बार बारिश के बावजूद ज्यादातर सब्जियों के दाम सामान्य बने हुए हैं। खुले बाजार में आलू 30 रूपये किलो के आसपास बिक रहा है तो टमाटर 40 से 60 रूपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। लेकिन इसके आलावा शेष सब्जियों लौकी, पालक, तोरी, करेला और भिंडी के दाम सामान्य बने हुए हैं। इसे कोरोना के कारण बड़े रेस्टोरेंट्स-होटलों के बंद होने के कारण मांग में आई कमी के रूप में देखा जा रहा है। 

विज्ञापन

इस बीच डीजल की कीमतों में भी भारी इजाफा हुआ है। माना जा रहा था कि इससे ट्रकों से सब्जियों की आवक लागत में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल इस कारण से भी सब्जियों की कीमतों में कोई विशेष बढ़ोतरी नहीं हुई है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक किसानों के पास इस समय सब्जियों को किसी भी तरह निकालने का दबाव है, इस कारण सब्जियों के दाम नहीं बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

आजादपुर फल-सब्जी मंडी के चेयरमैन आदिल अहमद खान ने अमर उजाला को बताया कि सभी सब्जियों की आवक सामान्य बनी हुई है। वर्षा काल की शुरुआत के समय सब्जियों के एक फसल के समाप्त होने और दूसरी सब्जी के आने के बीच के लगभग एक महीने के दौरान सब्जियों की कीमतों में कुछ बढ़ोतरी होती है जो सामान्य मानी जाती है। इस वर्ष टमाटर के दामों में कुछ बढ़ोतरी हुई थी जो हिमाचल के शिमला की टमाटर की फसल आने के बाद सामान्य हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


केशोपुर सब्जी मंडी के चेयरमैन राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मंडी में सब्जियों की आवक सामान्य बनी हुई है। आलू की कीमत 18 से 22 रूपये प्रति किलो के लगभग चल रहा है जो सामान्य बाजार में 30 रूपये के आसपास बिक रहा है। मंडी में टमाटर 30 से 40 रूपये प्रति किलो और प्याज 800-1200 रूपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहा है। मंडी में कोरोना का कोई मामला इस समय नहीं है, लेकिन इसके बाद भी आढ़तियों के बीच शारीरिक दूरी बनाये रखने के नियमों का पालन किया जा रहा है।


सफल स्टोर पर सब्जियों के दाम 
सफल स्टोर पर आज मंगलवार को आलू 30 रूपये प्रति किलो के भाव में बिक रहा है। प्याज 20 रूपये प्रति किलो, टमाटर 26-28 रूपये प्रति किलो, लौकी रूपये प्रति किलो, पालक 29 रूपये प्रति किलो, पत्ता गोभी 28 रूपये प्रति किलो, टिंडा 49 रूपये प्रति किलो, ककड़ी-खीरा 20 रूपये प्रति किलो और तरबूज 20 रूपये प्रति किलो बिक रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed