फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   vandana who was killed and thrown on yamuna expressway belong to noida, this is murder reason

यमुना एक्सप्रेसवे पर हत्याः वंदना को ताजमहल दिखाने ले जा रहा था जीजा, इस वजह से कर दिया कत्ल

Sat, 07 Jul 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 07 Jul 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
vandana who was killed and thrown on yamuna expressway belong to noida, this is murder reason
वंदना मर्डर - फोटो : अमर उजाला

वंदना की बेरहमी से हत्या कर यमुना एक्सप्रेवे पर फेंक देने के मामले में आरोपी बुआ के दामाद ने नए खुलासे किए हैं। इन खुलासों से पता चलता है कि आखिर उसने वंदना का इतनी बेरहमी से कत्ल क्यों किया...

विज्ञापन


व्यापार के लिए उधार लिए गए साढ़े चार लाख रुपये वापस न करने पड़ें, इसीलिए वंदना के रिश्ते के जीजा अमित पलसानी ने अपने चालक के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


थाना सेक्टर-58 प्रभारी पंकज राय के अनुसार, 17 जून को वंदना के दिल्ली निवासी पिता विनोद कुमार ने थाने में उसके लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। नोएडा सेक्टर-55 के ई-112 में पीजी में रह रही वंदना ने पिता को नोएडा से आगरा जाने से पहले यह नहीं बताया था कि वह किसके साथ जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता को पहले से था जीजा पर शक

vandana who was killed and thrown on yamuna expressway belong to noida, this is murder reason
वंदना मर्डर - फोटो : अमर उजाला

पिता को पहले ही शक था कि क्योंकि आरोपी अमित का पहले ही आना जाना था। वंदना भी इसका जिक्र करती थी। इसी शक के आधार पर विनोद बेटी की तलाश में आगरा व मथुरा निकले थे।

जैसे ही वंदना के पिता को यह जानकारी हुई कि मथुरा में मिला शव उसकी बेटी का है तो उन्हें कासगंज निवासी वंदना की बुआ के दामाद अमित पर शक हुआ। पुलिस ने बिना देरी किए नोएडा से ही अमित को उठा लिया।

सूत्रों के अनुसार, जब कड़ाई से अमित से पूछताछ की गई तो उसने कबूला कि वह वंदना को यह कहकर आगरा ले जा रहा था कि चलो ताजमहल दिखाकर लाता हूं। अमित का चालक संजय कुमार इनोवा चला रहा था। रास्ते में वंदना की हत्या कर दी गई और शव यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के पास फेंक दिया।

युवती बार-बार आरोपी से पैसे मांग रही थी

vandana who was killed and thrown on yamuna expressway belong to noida, this is murder reason
वंदना मर्डर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस जांच में अमित ने बताया है कि वंदना उधार के रुपये बार-बार मांग रही थी। वह यह भी कहती थी कि तुम्हारे कारण ही तलाक हुआ है। शादी का दबाव भी बना रही थी। जबकि परिवार के लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी कि रिश्तेदार अमित इतना बड़ा धोखा देगा।

पीड़ित परिवार यही सोचता रहा कि अमित का आना जाना इसलिए है, क्योंकि वह वंदना की मदद करना चाहता है। वंदना के गायब होने के बाद अमित का बर्ताव पिता को कुछ अजीब सा लगा।

वह बार-बार अमित को फोन करके यह भी कहते रहे कि पता करो वंदना कहां गई। वंदना का फोन भी अमित ने ही गायब कर दिया था, जिससे उसकी सही लोकेशन भी नहीं मिल पा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed