फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   valmiki jayanti 2021 congress organise program at 24 akbar road rahul gandhi gives wishes to people

दिल्ली: वाल्मीकि जयंती पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- दलित समाज को बनाया जा रहा निशाना

Wed, 20 Oct 2021 02:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 20 Oct 2021 02:01 PM IST
सार

राहुल गांधी ने वाल्मीकि समाज के लोगों पर होने वाले अत्याचार के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि कुल 10-15 लोग देश चला रहे हैं। वह बोले कि वाल्मीकि समाज पर अत्याचार हो रहा है उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
valmiki jayanti 2021 congress organise program at 24 akbar road rahul gandhi gives wishes to people
राहुल गांधी - फोटो : जी पाल

विस्तार

दिल्ली में बुधवार दिन में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर 24 अकबर रोड पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को वाल्मीकि जयंती की बधाई दी और कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने देश को एक जीवन जीने का तरीका सिखाया है। भारतीय समाज में उनका योगदान अमूल्य है।

विज्ञापन


राहुल ने कहा कि वाल्मीकि जी का संदेश प्यार और भाईचारे का था। आज जब हम भारत को देखते हैं तो उनके संदेश पर प्रहार होता हुआ दिखता है। हमारा संविधान वाल्मीकि जी के सिद्धांतों पर टिका है। राहुल ने इस मौके पर शोभा यात्रा को झंडा दिखाया।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने वाल्मीकि समाज के लोगों पर होने वाले अत्याचार के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि कुल 10-15 लोग देश चला रहे हैं। वह बोले कि वाल्मीकि समाज पर अत्याचार हो रहा है उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। यह हर कोई देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह आगे बोले, आज संविधान, वाल्मीकि जी की विचारधारा और खासतौर पर हमारे गरीब वाल्मीकि समाज के भाई-बहनों पर आक्रमण हो रहा है और ये सबको दिखाई दे रहा है। कांग्रेस पार्टी ये आक्रमण नहीं होने देगी, ये देश को जितना तोड़ेंगे, हम उतना जोड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed