{"_id":"1856ceb486d0e88e241b8eb895ee9c29","slug":"vaishno-devi-is-to-make-today-special-train-reservation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी जाना है तो आज स्पेशल ट्रेन में लें रिजर्वेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी जाना है तो आज स्पेशल ट्रेन में लें रिजर्वेशन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 13 May 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समर वेकेशन में वैष्णो देवी दर्शन की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आनंद विहार-उधमपुर स्पेशल ट्रेन में रिजर्वेशन भले न मिल रहा हो, लेकिन कानपुर-उधमपुर के बीच मंगलवार से शुरू हुई स्पेशल ट्रेन में अभी भी सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
सप्ताह में दो दिन चलने वाली यह ट्रेन 31 मई तक चक्कर लगाएगी। हालांकि यह ट्रेन गाजियाबाद नहीं आएगी, लेकिन खुर्जा, बुलंदशहर, हापुड़ और मेरठ में इसके स्टॉपेज दिए गए हैं। ऐसे में गाजियाबाद के लोग हापुड़ या मेरठ से इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
आनंद विहार-उधमपुर स्पेशल ट्रेन सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार) को यह आनंद विहार से चलती है। गाजियाबाद स्टेशन पर यह ट्रेन रात 9.30 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन
हालांकि 29 जून तक चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन में अब सीटें खाली नहीं हैं। अब कानपुर और उधमपुर के बीच शुरू की गई स्पेशल ट्रेन इसका बेहतर विकल्प बन गई है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक कानपुर से समर स्पेशल हर मंगलवार और शनिवार को शाम 5:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 1:45 बजे उधमपुर पहुंचेगी। हापुड़ में यह ट्रेन रात 12:05 बजे पहुंचेगी।
उधमपुर से यह ट्रेन बुधवार और रविवार को शाम 4:05 बजे रवाना होकर अगले दिन 1:55 बजे कानपुर पहुंचेगी। ट्रेन में 7 सेकेंड स्लीपर, 3 थर्ड एसी, 2 सेकेंड एसी, 4 जनरल कोच और 2 विकलांग व लगेज कोच शामिल रहेंगे।