{"_id":"6615e61e55e9c102db057b47","slug":"vaishali-teenager-s-condition-critical-due-to-pitbull-bite-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaishali : पिटबुल के काटने से किशोर की हालत गंभीर, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vaishali : पिटबुल के काटने से किशोर की हालत गंभीर, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है इलाज
Wed, 10 Apr 2024 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वैशाली
अमर उजाला नेटवर्क, वैशाली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 10 Apr 2024 06:36 AM IST
सार
दोस्त के पालतू कुत्ते ने जैसे ही किशोर पर हमला किया वह बचाव के लिए बाहर की ओर दौड़ा लेकिन कुत्ता लगातार उसे काटता रहा।
विज्ञापन
pitbull
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली सेक्टर-तीन स्थित प्रगति वेलफेयर सोसाइटी में मंगलवार शाम पांच बजे घर में दोस्त के साथ खेल रहे 16 वर्षीय अल्ताफ पर पिटबुल कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। दोस्त के पालतू कुत्ते ने जैसे ही किशोर पर हमला किया वह बचाव के लिए बाहर की ओर दौड़ा लेकिन कुत्ता लगातार उसे काटता रहा। इस दौरान गली में खड़े कुछ लोग मूकदर्शक बने रहे। किशोर ने किसी तरह घर में घुसकर अपनी जान बचाई। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। किशोर का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी जैसे ही आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को हुई उन्होंने नगर निगम के कंट्रोल रूम में फोन कर पूरे मामले की शिकायत की। शाम करीब छह बजे नगर निगम की टीम कुत्ते काे पकड़कर ले गई। कुत्ता मालिक ने उसका रजिस्ट्रेशन कराया था या नहीं नगर निगम अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
अल्ताफ के पिता यूसुफ ने बताया कि एक सप्ताह पहले पड़ोस में आए नए किराएदार के बेटे के साथ उन्हीं के घर में अल्ताफ खेल रहा था। अचानक कुत्ते ने बेटे पर हमला कर दिया। इस दौरान कुत्ते ने बेटे के हाथ, पैर और पेट में बुरी तरह काट लिया।
विज्ञापन
नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनुज सिंह का कहना है कि टीम भेजकर कुत्ते को पकड़ लिया गया है। इस नस्ल का कुत्ता पालने के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत होती है। बुधवार को कुत्ते के कागजात की जांच की जाएगी। अगर रजिस्ट्रेशन नहीं मिला तो जुर्माना लगाया जाएगा।
पास के अस्पताल में नहीं मिला इलाज, गए दिल्ली
किशोर के पिता का कहना है कि घटना के बाद वह अपने बेटे को पास के दो निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज नहीं मिला। आरोप है कि एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने और उपचार का खर्च 25 से 40 हजार रुपये बताया गया, इतनी रकम उनके पास नहीं थी। बाद में वह दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां बेटे का इलाज चल रहा है।
सोसाइटी में होनी थी आम बैठक
आरडब्ल्यूए कोषाध्यक्ष रामजी वाजपेयी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही परिवार सोसाइटी में किराए पर रहने आया है। परिवार में पिटबुल नस्ल के कुत्ते की जानकारी पर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। इस पूरे मामले में आरडब्ल्यूए की आम बैठक भी होनी थी।