फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vaccination of more than 40 thousand children and youth

सेहत का रखें ध्यान: 40 हजार से अधिक बच्चों और युवाओं का वैक्सीनेशन, ये टीके हैं शामिल

Tue, 30 Apr 2024 07:42 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 07:42 AM IST
सार

रोगों की रोकथाम के लिए दिल्ली में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें निमोनिया, खसरा, मम्स और रूबेला, टिटनस, डिप्थीरिया सहित दूसरे रोगों के टीके लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Vaccination of more than 40 thousand children and youth
health worker - फोटो : ANI (File)

विस्तार

रोगों की रोकथाम के लिए दिल्ली में चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान के तहत 40 हजार से अधिक बच्चों व युवाओं का वैक्सीनेशन किया गया है। इसमें निमोनिया, खसरा, मम्स और रूबेला, टिटनस, डिप्थीरिया सहित दूसरे रोगों के टीके शामिल हैं।

विज्ञापन


विशेषज्ञों का कहना है कि रोगों की रोकथाम में टीकाकरण सबसे प्रभावी उपाय है। इसकी मदद से भविष्य में होने वाले रोगों को काफी हद तक रोका जा सकता है। शोध बताते हैं कि टीकाकरण के बाद रोग होने की संख्या में तेजी से कमी आई है। 
विज्ञापन


इसे देखते हुए दिल्ली में विश्व टीकाकरण जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें अलग-अलग सेंटरों पर बच्चों व युवाओं को टीका लगाया गया है। मंगलवार को जागरूकता सप्ताह का अंत होगा। दिल्ली के परिवार कल्याण निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि 24 से 30 अप्रैल तक विश्व टीकाकरण जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के साथ जरूरतमंद व बच्चों और युवाओं को टीका लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के तहत 16 हजार बच्चों को निमोनिया का टीका लगाया गया। इसकी मदद से निमोनिया की रोकथाम हो सकेगी। साथ ही खसरा, मम्स और रूबेला से बचाव के लिए 6500 बच्चों को एमएमआर टीका लगाया गया। 5200 बच्चों को एमआर (खसरा व रूबेला) वैक्सीन लगाई गई। डॉक्टरों का कहना कि दस साल से अधिक उम्र के बच्चों व युवकों को भी टिटनस का टीका लगाना जरूरी होता है।


आज भी लगवा सकते हैं टीका
विश्व टीकाकरण जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन मंगलवार को भी टीका लगवाया जा सकता है। दिल्ली के विभिन्न केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। 

बच्चे रहते हैं खेल में सक्रिय
डॉक्टरों ने बताया कि 10 साल से 20 साल तक के बच्चे अक्सर खेल में ज्यादा सक्रिय रहते हैं। इस दौरान इन्हें चोट लगने की आशंका सबसे ज्यादा रहती है। ऐसे में दस वर्ष की उम्र में टीडी-10 और 16 से 20 वर्ष की उम्र में टीडी-16 टीके की डोज जरूर लेनी चाहिए। दिल्ली में चल रहे विशेष टीकाकरण अभियान के तहत पिछले छह दिन में 9039 बच्चों को टीडी-10 व 3500 युवकों को टीडी-16 टीके की डोज दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed