फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uzbekistan and Kenya women's clothing instead of 22 days, reached swati malliwal beggers home

उजबेकिस्तान व कीनिया की महिलाओं ने 22 दिनों से नहीं बदले कपड़े, बेगर्स होम पहुंचीं स्वाति मालीवाल

Fri, 06 Jan 2017 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jan 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
Uzbekistan and Kenya women's clothing instead of 22 days, reached swati malliwal beggers home
file photo - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बुधवार की रात को निर्भल छाया स्थित बेगर्स होम का औचक्क निरीक्षण करने के दौरान कमियां पाए जाने पर पुलिस आयुक्त और सोशल वेलफयर की सचिव को नोटिस भेजते हुए 72 घंटों में जवाब मांगा है। खास बात यह है कि जांच के दौरान आयोग ने मानवाधिकरों का उल्लंघन होने के साथ उजबेकिस्तान व कीनिया की दो महिलाओं के पास कपड़े तक न होने पर आक्रोश जताया है। 

आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि उनकी टीम दिल्ली सरकार के सोशल वेलफेयर के अधीन बेगर्स होम  में सुविधाओं का जायजा लेने के लिए पहुंची थी। जांच के दौरान यहां आयोग टीम को 17 विदेशी मिले, जिनका वीजा अवधि खत्म हो गयी थी। विदेशियों ने आयोग को अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जांच के नाम पर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत की गयी।
विज्ञापन


इसके अलावा उनके परिवार, दूतावास से संपर्क कर मदद भी नहीं लेने दी गयी है। उजबेक्स्तिन व कीनिया की दो महिलाओं ने बताया है कि वे पिछले 22 दिनों से एक ही कपड़ों में रह रही हैं, इनके साथ दो बच्चे भी हैं। आयोग अध्यक्ष ने बताया कि बेगर्स होम में विदेशियों के साथ अमानवीय व्यवहार व सुविधाएं न होने के चलते आयोग ने एफआरआरओ को भी नोटिस भेजकर पूछा है कि विदेशियों को यहां क्यों ठहराया गया है। इसकेअलावा यहां एक ही रसोईघर है, जहां सामान्य व मानसिक रोगी खाना खाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed