फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uttarakhand Election Criminal cases registered against 27 percent of 70 candidates who won

Uttarakhand Election Results: चुनाव जीतने वाले 70 प्रत्याशियों में 27 प्रतिशत के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज, जानें किस दल में कितने

Fri, 11 Mar 2022 05:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली-एनसीआर
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली-एनसीआर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 11 Mar 2022 05:49 PM IST
सार

2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में विजयी सभी 70 प्रत्याशियों में से 19 (27 प्रतिशत) ने हलफनामों में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी दी। यह जानकारी चुनाव सुधार की वकालत करने वाले समूह एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने दी है। 
 

विज्ञापन
Uttarakhand Election Criminal cases registered against 27 percent of 70 candidates who won
उत्तराखंड चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव के नतीजों में जीतने वाले 70 प्रत्याशियों में 27 प्रतिशत ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। संख्या में ऐसे कुल 19 प्रत्याशी हैं। चुनाव सुधार की वकालत करने वाले समूह एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।  

विज्ञापन


एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उत्तराखंड इलेक्शन वॉच के साथ 2022 के उत्तराखंड में चुनाव में जीतने वाले सभी 70 प्रत्याशियों द्वारा स्वघोषित हलफनामों का विश्लेषण किया गया है। विजयी 70 प्रत्याशियों में से 19 (27 प्रतिशत) ने हलफनामों में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। वहीं, एडीआर ने कहा है कि 2017 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए विश्लेषण में 70 विधायकों में से 22 (31 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए थे। 
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस के जीते आठ-आठ आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशी 
एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीतने वाले 47 में से आठ (17 प्रतिशत) प्रत्याशी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं। जबकि, कांग्रेस के जीतने वाले कुल 19 प्रत्याशियों में से आठ (42) प्रतिशत) ने दिए गए हलफनामे में अपने खिलाफ आपराधिक केसों की जानकारी दी है। बीएसपी के जीतने वाले दो प्रत्याशियों में से एक (50 प्रतिशत) और दो निर्दलीय जीतने वालों में दोनों ने ही आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के पांच और कांग्रेस के चार प्रत्याशियों पर गंभीर मामले दर्ज
एडीआर ने अपने विश्लेषण में पाया कि भाजपा के जीतने वाले 47 में से पांच (11 प्रतिशत) और कांग्रेस के जीतने वाले 19 में से चार (21 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। जबकि दो निर्दलीय में से एक ने इसकी जानकारी दी है। 

इस चुनाव में बढ़े करोड़पति प्रत्याशी
एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है विश्लेषण किए गए जीतने वाले 70 प्रत्याशियों में से 58 (83 प्रतिशत) प्रत्याशी करोड़पति हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में 51(73 प्रतिशत) प्रत्याशी करोड़पति थे। 


भाजपा में सबसे ज्यादा करोड़पति जीते
एडीआर ने कहा है कि भाजपा के जीतने वाले 47 प्रत्याशियों में 40 (85 प्रतिशत), कांग्रेस के जीतने वाले 19 में से 15 (79 प्रतिशत), बसपा के दोनों विजयी प्रत्याशी और निर्दलीय दोनों विजेता में एक (50 प्रतिशत) ने एक करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed