{"_id":"5ba88b02867a557f6d0b026f","slug":"uttar-pradesh-two-died-in-road-accident-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज, हादसे में दो की मौत, 12 से ज्यादा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज, हादसे में दो की मौत, 12 से ज्यादा घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। खुर्जा देहात थाना इलाके के गांव मामन के पास सोमवार सुबह करीब पांच बजे रोडवेज बस पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में रोडवेज बस के चालक और ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रोडवेज में सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बुलंदशहर और खुर्जा के अस्पताल में भर्ती कराया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिकंदराबाद डिपो की रोडवेज बस लखनऊ से दिल्ली यात्रियों को लेकर जा रही थी।
विज्ञापन
हादसे में रोडवेज बस चालक सुशील (50) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गोखना गाजियाबाद और ट्रक चालक शाहनूर निवासी मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मौत हो गई।