फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   uttar pradesh ghaziabad two girls want to marry with each other

एक-दूसरे से शादी की जिद पर अड़ीं दो छात्राएं, तर्क सुन पुलिस हैरान परिजन परेशान

Sun, 16 Jun 2019 01:29 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 16 Jun 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh ghaziabad two girls want to marry with each other
सांकेतिक तस्वीर
गाजियाबाद नगर कोतवाली में शनिवार को एक छात्रा ने अपनी सहेली से शादी करने की फरियाद की। पुलिस द्वारा घंटों समझाने के बाद भी नहीं मानी। दोनों छात्राओं के बालिग होने के कारण पुलिस भी असमर्थ दिखी। 
विज्ञापन


दोनों के परिजन छात्राओं को मनाने की पूरी कोशिश करते रहे, लेकिन दोनों सहेलियां आपस में शादी की जिद पर अड़ी रहीं। दोनों छात्राएं पांच जून से गायब थीं, परिजनों की शिकायत पर पुलिस लगातार छात्राओं की तलाश कर रही थी, जिसमें उसे शनिवार को सफलता मिली ।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक छात्रा की दूसरे समुदाय की छात्रा के साथ दोस्ती थी। दोनों एक ही स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ती हैं। एक छात्रा का घर भी नगर कोतवाली क्षेत्र में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच जून को छात्रा घर से यह कहकर निकली कि वह अपनी दोस्त के घर जाकर पढ़ाई करेगी। परिजनों ने उसे भेज दिया। इसके बाद से छात्रा लापता हो गई। दूसरी छात्रा अपने घर पर नहीं थी वह बुलंदशहर अपने नाना के घर गई हुई थी। 

जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने तलाश किया। पता चला कि जिसके घर वह गई थी वह नाना के घर गई है। जब पता किया तो वह छात्रा भी नाना के घर नहीं पहुंची। उसके लापता होने की रिपोर्ट पहासू थाने में दर्ज कराई गई है। 

जबकि एक छात्रा के पांच जून से लापता होने की रिपोर्ट नगर कोतवाली में दर्ज कराई गई। परिजनों ने दोनों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला। 

शनिवार को नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों छात्राओं को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। दोनों छात्राओं के मिलने की सूचना परिजनों की दी। कोतवाली पहुंचे परिजनों ने घर चलने के लिए कहा, लेकिन छात्राओं ने मना कर दिया। 

कहा कि वह साथ रहना चाहती हैं और एक दूसरे से शादी करेंगी। बताया कि पूरे दिन कोतवाली में छात्राओं को समझाने का दौर चलता रहा, लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ी रहीं। 

परिवार के लोग दोनों को समझाने के बाद घर ले गए हैं। नगर कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि दोनों छात्राओं को परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों बालिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed