फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   uttar pradesh four young man gangraped with girl IN Sikandrabad of Bulandshahr

यूपी: रास्ता भटकी युवती के साथ गैंगरेप, दरिंदों ने रुपये लूटे और फिर किया हैरान करने वाला काम

Mon, 02 Jul 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 02 Jul 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh four young man gangraped with girl IN Sikandrabad of Bulandshahr
एक युवती रास्ता भटक गई। उसे फल वाले युवक ने झांसा दिया और कमरे पर ले जाकर दोस्तों के साथ गैंगरेप किया। दरिंदों ने रुपये लूटकर हैरान करने वाला कांड किया। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। रास्ता भटककर सिकंदराबाद पहुंची बागपत की युवती के साथ फल व्रिकेता समेत चार युवकों ने गैंगरेप कर डाला। इसके बाद आरोपियों ने उससे सात सौ रुपये लूट लिए और उसे सड़क पर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद बागपत निवासी युवती ने बताया कि रविवार सुबह वह शॉपिंग करने के लिए दिल्ली गई थी। लौटते समय भूलवश वह दिल्ली से खुर्जा अलीगढ़ के लिए जाने वाली बस में सवार हो गई। 

सिकंदराबाद पहुंचने पर उसे गलत गाड़ी में सवार होने की जानकारी हुई। परिचालक को बताने पर उसने उसे दनकौर तिराहे पर उतार दिया। बताया कि वह गलत जगह पहुंचने पर डर के मारे काफी घबराई हुई थी। 

इसी दौरान एक फल बेचने वाला युवक उसके पास पहुंचा। उसने उसे घर पहुंचाने का भरोसा दिलाया और अपने साथ कमरे पर ले गया। बताया कि जहां युवक ने अपने तीन साथियों के साथ उसके साथ रेप किया। 

उक्त युवकों ने उससे सात सौ रूपये लूट लिए और उसे सड़क पर छोड़कर भाग गए। युवती देखने पर आरोपियों को पहचानने का दावा कर रही है। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed