फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   uttar pradesh big news CBI raid in Bulandshahar District mazistrate Abhay Singh house

बुलंदशहर के डीएम समेत यूपी के तीन जिलों में छापे, अभय सिंह के घर मिले कागज ले गई सीबीआई टीम

Wed, 10 Jul 2019 12:31 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Jul 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
uttar pradesh big news CBI raid in Bulandshahar District mazistrate Abhay Singh house
बुलंदशहर डीएम के घर पर सीबीआई का छापा - फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर जिलाधिकारी आवास पर बुधवार सुबह सीबीआई टीम ने छापा मारा। करीब आठ घंटे तक टीम जिलाधिकारी आवास पर दस्तावेजों को खंगालती रही। सूत्रों की मानें तो यह कार्रवाई बीते दिनों डीएम अभय सिंह की फतेहपुर जिले में पोस्टिंग के दौरान खनन में बरती गई अनियमितता को लेकर की गई। 
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे टीम लाखों की नकदी व अन्य दस्तावेज लेकर रवाना हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के ही सीबीआई की टीम डीएम आवास पर पहुंच गई थी। 
विज्ञापन


कुछ देर बाहर रहने के बाद सुबह करीब सात बजे टीम डीएम आवास के अंदर गई। उसके बाद डीएम से पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि डीएम अभय सिंह की पूर्व में फतेहपुर जिले में तैनाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दौरान खनन को लेकर बरती गई अनियमितता का मामला सामने आने पर सीबीआई की ओर से यह कार्रवाई की गई है। टीम ने मौके से विभिन्न दस्तावेज समेत लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। रुपये गिनने वाली मशीन से रुपयों की गिनती की गई। बताया जा रहा है कि डीएम आवास से टीम को करीब 47 लाख रुपये की नकदी मिली है। 

कब क्या हुआ 
- सुबह 7 बजे सीबीआई टीम आवास में दाखिल हुई
- सुबह करीब 11 बजे टीम के दो सदस्य गाड़ी लेकर निकले
- सुबह साढ़े 11 बजे नोट गिनने की मशीन आवास पर पहुंची
- दोपहर ढाई बजे सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी भी आवास पर पहुंचे
- दोपहर पौने तीन बजे एडीएम प्रशासन और एसपी सिटी आवास में दाखिल हुए
- दोपहर तीन बजे टीम आवास से दस्तावेज और नकदी लेकर हुई रवाना
- साढ़े तीन बजे सभी अधिकारी डीएम आवास से बाहर निकले

अधिकारियों ने साधी चुप्पी 

सीबीआई टीम से लेकर जिले के विभिन्न प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मीडिया के सामने बोलने से हिचकिचाते नजर आए। सीबीआई टीम के एक अफसर ने नोट गिनने की मशीन लाने के दौरान कहा कि नकदी की काउंटिंग के लिए मशीन लाई गई है। 

बी. चंद्रकला पर भी हो चुकी है कार्रवाई
बीते दिनों सीबीआई टीम ने अवैध खनन के मामले में बुलंदशहर में डीएम रह चुकीं बी. चंद्रकला पर भी कार्रवाई की थी। मामले में बीते दिनों सीबीआई ने उनके आवास पर छापा डालकर उन्हें पूछताछ के लिए कई बार हेडक्वार्टर बुलाया था। बी. चंद्रकला अपने बुलंदशहर के कार्यकाल में काफी चर्चा में रहीं थीं।

डीएम ने जारी किया बयान, बोले- नहीं मिली है कोई अघोषित संपत्ति

सीबीआई टीम के जाने के करीब चार घंटे बाद जिलाधिकारी ने अपना बयान जारी किया है। उसमें उन्होंने सीबीआई टीम के आने की जानकारी देते हुए कहा है कि टीम फतेहपुर में हुए खनन पट्टों की जांच के लिए आई थी। बरामद हुई संपत्ति का पूर्ण विवरण टीम को उपलब्ध करा दिया गया है। 

बताया कि सीबीआई फतेहपुर में हुए खनन पट्टों के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान टीम को अवगत कराया गया कि जिन पट्टों की जांच चल रही है, वह जनपद फतेहपुर में उनकी तैनाती के दौरान नहीं किए गए हैं। 

डीएम ने बताया कि सीबीआई टीम का आना जनपद फतेहपुर में हुए खनन पट्टों की जांच प्रक्रिया थी, न कि जनपद बुलंदशहर में तैनाती के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता व प्रतिकूलता की जांच करना था। 

साथ ही उन्होंने बताया कि इस दौरान 47 लाख रुपये की नगदी की बातें सामने आ रही हैं। मेरे पास से कोई अघोषित संपत्ति बरामद नहीं हुई है। जो धनराशि मिली है, उसका पूर्ण विवरण सीबीआई टीम को उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों व योजनाओं का क्रियान्वयन जनपद में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed