फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   utkal express is cancelled till the next orders

उत्कल एक्सप्रेस : अगले आदेश तक ट्रेन रद्द व तीन अन्य ट्रेनों के रूट में किया बदलाव

Mon, 21 Aug 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 21 Aug 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
utkal express is cancelled till the next orders
utkal express - फोटो : सोशल मीडिया

मुजफ्फरनगर के खतौली में ट्रेन हादसे के बाद हरिद्वार से पुरी को आने जाने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया है। वहीं तीन अन्य ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

विज्ञापन


फरीदाबाद के रास्ते आने जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर से अमृतसर के बीच चलती है, उज्जैनी एक्सप्रेस इंदौर से देहरादून और गोल्डन टैंपल मुंबई सेंट्रल से अमृतसर के बीच चलती है। फिलहाल यह ट्रेन सोनीपत, पानीपत और अंबाला के रास्ते आगे का सफर तय करेगी।
विज्ञापन


फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ से जाने वाले यात्रियों को अन्य ट्रेन से सफर पूरा करना पड़ेगा। फरीदाबाद से आरक्षित कई यात्री बस एवं ट्रेन का सहारा लेकर सोनीपत पहुंच रहे हैं, वहां से इन ट्रेनों में आगे का सफर पूरा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह व्यवस्था नये आदेश तक रहेगी

utkal express is cancelled till the next orders
utkal express - फोटो : सोशल मीडिया

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, जब तक घटना स्थल पर ट्रैक साफ नहीं हो जाता एवं नये आदेश तक यहीं व्यवस्था रहेगी। दुर्घटना से रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है।

ट्रैक पर गाड़ी के डिब्बे होने, अप और डाउन लाइन पूरी तरह ठप हो गई है। उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम करीब 5.40 बजे कलिंग उत्कल एक्सप्रेस दुर्घनाग्रस्त हो गई थी।  

दुर्घटना के कारण फरीदाबाद स्टेशन से गुजरने वाली तीन ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन सोनीपत, पानीपत, अंबाला होते हुए आगे के लिए रवाना होगी। रेलवे की तरफ से यही जानकारी फिलहाल प्राप्त हुई है।  
-केसी मीना, स्टेशन अधीक्षक, फरीदाबाद स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed