{"_id":"5c5cbb13bdec22738004f276","slug":"using-cm-house-for-thug-on-the-name-of-recruitment-in-civil-defense","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल डिफेंस में भर्ती के नाम पर ठगी, सीएम आवास पर बुलाते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल डिफेंस में भर्ती के नाम पर ठगी, सीएम आवास पर बुलाते थे
Fri, 08 Feb 2019 04:41 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 08 Feb 2019 04:41 AM IST
विज्ञापन
delhi police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल डिफेंस में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री आवास पर सिविल डिफेंस की ओर से सिक्योरिटी में तैनात त्यागी बंधुओं समेत तीन लोगों पर ठगी का आरोप लगा है। आरोपी दिल्ली सरकार और सिविल डिफेंस में अच्छी पैठ होने की बात कर नौजवानों से मोटी रकम वसूल रहे थे।
विज्ञापन
रकम देने के लिए मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया जाता था। हालांकि रुपये लेते समय आरोपी मुख्यमंत्री के घर के बाहर चले जाते थे। बाहर सड़क पर रकम ली जाती थी। मामले में पहली शिकायत जुलाई 2018 में सिविल लाइंस थाने में आई थी, जिसके बाद अब बुधवार को क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ठगी के शिकार 10 युवकों ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला है कि 2016 से सिविल डिफेंस के नाम पर ठगी का गोरखधंधा चल रहा था। आरोपी मनोज कुमार, कृष्ण त्यागी और अमन त्यागी खुद को सिविल डिफेंस में अधिकारी बताकर बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देते थे। आरोपियों ने इनसे नौकरी की बात कर डेढ़-डेढ़ लाख रुपये ले भी लिए थे।
विज्ञापन
इधर, कुछ दिनों से सरकार द्वारा सिविल डिफेंस में भर्ती की भी बात चल रही थी। आरोपियों ने इसका फायदा उठाकर कई युवाओं को ठग लिया। आरोपी विश्वास जीतने के लिए उन्हें मुख्यमंत्री आवास पर बुलाते थे। मुख्यमंत्री के घर पर बुलाकर आरोपी घर से दूर ले जाकर उनसे रकम लेकर जल्द नौकरी लगवाने का झांसा देते थे। नौकरी लगवाने की बात का पता चलते ही युवाओं ने इन तीनों से संपर्क करना शुरू कर दिया।
पुलिस की मानें तो तीनों ही आरोपी बुराड़ी इलाके के रहने वाले हैं। जुलाई 2018 में बुराड़ी के रहने वाले कुछ लड़कों ने मामले की ठगी की शिकायत दी थी। सिविल डिफेंस पुलिस मामले की छानबीन भी कर रही थी। अब मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। क्राइम ब्रांच ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।