फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Used to steal vehicles for wondering with girlfriends delhi police arrest three

दिखावे के आशिक: गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए करते थे वाहन चोरी, जहां हो जाता पेट्रोल खत्म; वहीं छोड़ देते गाड़ी

Sun, 02 Apr 2023 09:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 02 Apr 2023 09:01 PM IST
सार

पूर्वी दिल्ली के एएटीएस ने तीन आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों के पास से आठ दोपहिया वाहन बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Used to steal vehicles for wondering with girlfriends delhi police arrest three
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्वी जिला के एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) ने तीन ऐसे नाबालिगों को दबोचा है जो अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए दोपहिया वाहन चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से आठ बाइक व स्कूटी बरामद की है। इनके पकड़े जाने से वाहन चोरी के आठ मामले सुलझे हैं। पुलिस पकड़े गए लड़कों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि जहां भी चोरी किए गए वाहनों का पेट्रोल खत्म हो जाता था, आरोपी वहीं पर दोपहिया वाहन छोड़ दिया करते थे। इससे पूर्व अपनी गर्लफ्रेंड को महंगे तोहफे देने के लिए आरोपी झपटमारी की वारदातों में भी शामिल रहे हैं। पुलिस ने इनके पास से मास्टर-की भी बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अरुथा गुगुलोथ ने बताया कि इंस्पेक्टर गौरव चौधरी, एसआई मनोज सोलंकी व अन्यों की टीम लगातार वाहन चोरों पर नजर रखे हुए थी। इस बीच शनिवार को मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ वाहन चोर गाजीपुर इलाके के घड़ोली डेयरी फार्म इलाके में चोरी के वाहनों के साथ आने वाले हैं।

विज्ञापन

सूचना के बाद फौरन एसआई मनोज सोलंकी व अन्यों की टीम ने मौके पर जाल बिछा दिया। इस बीच एक बाइक व दो स्कूटी पर तीन लड़के वहां पहुंचे। पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने फरार होने का प्रयास किया, लेकिन उनको काबू कर लिया गया। इनके पास से बरामद दोपहिया वाहन कल्याणपुरी और गाजीपुर से चोरी मिले।

बाद में आरोपियों से पूछताछ के बाद पांच और दोपहिया वाहन बरामद किए गए। इन लोगों ने वाहनों को घड़ोली डेयरी फार्म, गाजीपुर में पेट्रोल खत्म होने के बाद छोड़ा हुआ था। आरोपियों के पास से एक मास्टर-की बरामद हुई, जिसकी मदद से आरोपी दोपहिया वाहन चोरी करते थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पहले भी कई वाहन चोरी करने की बात की।

तीनों लड़के नौंवी, दसवीं और 11वीं कक्षा से पढ़ाई छोड़े हुए हैं। झपटमारी के मामले में पुलिस ने इनको पहले भी पकड़ा था। इनके पास से बरामद वाहन कल्याणपुरी, मधु विहार, गीता कालोनी और गाजीपुर से चोरी किए हुए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed