{"_id":"5d93fbcb8ebc3e93df423d24","slug":"used-to-raid-and-loot-from-rented-scooty-five-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए की स्कूटी से करते थे झपटमारी और लूट, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराए की स्कूटी से करते थे झपटमारी और लूट, पांच गिरफ्तार
Wed, 02 Oct 2019 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 02 Oct 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराए पर स्कूटी लेकर लूटपाट और झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग का पर्दाफाश आनंद विहार थाना पुलिस ने किया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन नाबालिग समेत कुल आठ आरोपियों को दबोचा है। प
विज्ञापन
कड़े गए आरोपियों की पहचान किशन लल्ला (19), मिथुन उर्फ भालू (22), स्कूटी किराए पर देने वाला कार्तिक (22) और चोरी का माल खरीदने वाले ईश्वर चंदर (21) और राहुल कुमार (30) के रूप में हुई है। आरोपी किशन व मिथुन कार्तिक से दो हजार रुपये प्रति दिन के हिसाब से स्कूटी किराये पर लेकर वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
वारदात के समय स्कूटी की नंबर प्लेट को कपड़े से ढक दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 12 मोबाइल फोन और दो स्कूटी बरामद की है।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि उनकी टीम लूटपाट और झपटमारी करने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी थी। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने सीबीडी ग्राउंड, फन सिटी मॉल के पास से किशन उर्फ लल्ला को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
उसके पास से एक लूट का मोबाइल फोन बरामद हुआ। किशन ने बताया कि वह अपने साथी मिथुन के साथ मिलकर झपटमारी की वारदात को अंजाम देता था। कई बार उसके साथ तीन नाबालिग भी होते हैं।
वारदात को अंजाम देने के लिए ये लोग कार्तिक नामक युवक से दो हजार रुपये दिन के हिसाब से स्कूटी किराए पर लेते थे। पुलिस ने पहले मिथुन को दबोचा, इसके बाद आरोपी कार्तिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान किशन व मिथुन ने बताया कि वह लूटे और झपटे गए मोबाइल को विश्वास नगर निवासी ईश्वर चंदर व ज्वाला नगर निवासी राहुल कुमार को बेच देते थे।
किशन ने बताया कि कई बार इनके साथ नाबालिग लड़के भी लूटपाट के लिए निकलते थे। पुलिस ने किशन से पूछताछ के बाद तीनों नाबालिगों को भी दबोच लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।