फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Used to bring illegal weapons hidden in the truck among vegetables arrested

ट्रक में सब्जियों के बीच में छिपाकर लाते थे अवैध हथियार, दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2020 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Oct 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
Used to bring illegal weapons hidden in the truck among vegetables arrested
गिरफ्त में आरोपी... - फोटो : amar ujala

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो तस्करों का गिरफ्तार किया था। आरोपी पिछले चार वर्षों में 400 से ज्यादा अवैध पिस्टल दिल्ली व एनसीआर में सप्लाई कर चुके हैं। पुलिस ने इनके पास से 19 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल व एक सिंगल शूट पिस्टल बरामद हुई है। आरोपी ट्रक में सब्जियों में हथियार छिपाकर लाते थे। दोनों आरोपियों की पहचान गांव सराय खाटेला पलवल  निवासी मोहम्मद आदिल (24) और मोहम्मद जुबेर (34) के रूप में हुई। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाहा के अनुसार  आदिल मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली, एनसीआर व पश्चिमी यूपी में सप्लाई करता था। वह अपने ट्रक में सब्जियों के बीच में हथियारों को छिपाकर लाता था।
विज्ञापन


एसीपी अत्तर सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि आदिल  और जुबेर मध्य प्रदेश से दिल्ली में अवैध हथियार ला रहे हैं। मंगलवार को  आदिल और जुबेर ओखला सब्जी मंडी पहुंचे थे। एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह व आलोक वाजपेयी की टीम ने यहां घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले पांच-छह वर्षों से अवैध हथियार सप्लाई कर रहे हैं। आरोपी पश्चिमी यूपी, दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान के बदमाशों को हथियार की सप्लाई करते थे। ये एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल को मध्यप्रदेश से 10 हजार रुपये में लाते थे और इसे आगे 25 हजार रुपये में बेचते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed