फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Used to blackmail secret information, got 50-60 thousand every month

ब्लैकमेल कर लेते थे गुप्त सूचनाएं, हर महीने आते थे 50 से 60 हजार

Thu, 03 Dec 2015 06:08 AM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 06:08 AM IST
विज्ञापन
Used to blackmail secret information, got 50-60 thousand every month

आईएसआई जासूस रैकेट भंडाफोड़ मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पाक में बैठा आईएसआई हैडलर और कफायतउल्ला पहले पैसे देकर सूचना लेते थे। इसके बाद ब्लैकमेल कर गुप्त सूचनाएं और दस्तावेज लेते थे।

विज्ञापन


पुलिस ने कफायतउल्ला के कब्जे से एक सीडी और मैप बरामद किया है। पाक हैडलर ने कफायतउल्ला से मध्य प्रदेश स्थित शास्त्रागार का नक्शा मांगा था। कफायतउल्ला के कब्जे से यह नक्शा बरामद हुआ है।

विज्ञापन


कफायतउल्ला ने शास्त्रागार का मैप पाक हैडलर को दे दिया है, हालांकि  वह नहीं बता पा रहा है कि  पाक हैडलर की मंशा क्या है। शाखा के अधिकारियों के अनुसार, पाक हैडलर और कफायतउल्ला पहले पैसे देकर गोपनीय दस्तावेज लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेज देने वालों की रिकॉर्डिंग कर लेते थे

Used to blackmail secret information, got 50-60 thousand every month

दोनों पैसे के लालच में बीएसएफ और सेना के जवानों को फंसा लेते थे। दोनों दस्तावेज देने वालों की रिकॉर्डिंग कर लेते थे। फिर सुरक्षा एजेंसियों और उनके अधिकारियों को बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर सूचनाएं लेते रहते थे।


कफायतउल्ला के कब्जे से काफी रिकॉर्डिंग मिली है। पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि  आरोपियों ने इस तरह काफी लोगों की रिकॉर्डिंग कर रखी है। कफायतउल्ला के पास से अभी अब्दुल रशीद की रिकॉर्डिंग मिली है।

सीडी से पता चला है कि पाक हैडलर के निर्देश पर कफायतउल्ला अब्दुल रशीद से मध्य प्रदेश में शास्त्रागार का नक्शा मांगता है। कफायतउल्ला ने इसकी रिकॉर्डिंग कर रखी है। बताया जा रहा है कि शास्त्रागार की निगरानी बीएसएफ के पास है। यहां बीएसएफ की जी ब्रांच का काफी हस्तक्षेप है। रशीद जी शाखा में ही तैनात था।

ये रही कफायतउल्ला और रशीद की बातचीत

Used to blackmail secret information, got 50-60 thousand every month

कफायतउल्ला : मध्य प्रदेश स्थित शास्त्रागार का मैप, एंट्री प्वाइंट और घुसने के रास्ता का मैप चाहिए।

अब्दुल रशीद : मैप तो गूगल पर मिल जाएगा।
कफायतउल्ला : गूगल में शास्त्रागार के मैप को धुंधला किया हुआ है।
अब्दुल रशीद : शास्त्रागार के मैप का क्या करोगे।
कफायतउल्ला : ये शास्त्रागर प्रमुख है। इस पर हमला होने से भारत दो भागों में बंट जाएगा।
अब्दुल रशीद : अच्छा ठीक है, मैं कुछ करता है। इसके बाद रशीद नक्शे का जुगाड़ करता है।

हर महीने 50 से 55 हजार रुपये आते थे खाते में

Used to blackmail secret information, got 50-60 thousand every month

भारत में मौजूद आईएसआई के एजेंट कफायतउल्ला के खाते में हर महीने काफी रकम आती थी। पुलिस के अनुसार, कफायतउल्ला के राजौरी स्थित जम्मू एंड कश्मीर बैंक और एचडीएफसी बैंक में खाते हैं। इनमें हर महीने 50 से 55 हजार रुपये आते थे।

पुलिस सूत्रों की मानें तो कफायतउल्ला इसमें से कुछ अपने पास रखने के अलावा गोपनीय दस्तावेज हासिल करने में लगाता था। बताया जा रहा है कि उसके खातों में दो साल से रुपये आ रहे थे।

पुलिस ने बैंक से डिटेल लेकर छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार, इसके खातों में रकम पूर्वी एशिया के रास्ते होकर आती थी। इसकी भी जांच की जा रही है कि कभी पाकिस्तान से सीधे इसके खातों में रकम आई है या नहीं। कफायतउल्ला अपने कलाई गांव का पैसे वाला आदमी है। गांव में इसकी काफी इज्जत होती थी।

वहीं अपराध शाखा अधिकारियों के अनुसार, आईएसआई जासूस रैकेट में दार्जिलिंग का एक व्यक्ति भी शामिल था। यह भी गुप्त सूचनाएं दे रहा था। पुलिस का कहना है कि इसकी पहचान कर ली गई है। उसे जल्द ही पूछताछ के लिए लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed