फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   US open the secret of the poison which is give to Sunanda.

अमेरिका खोल सकता है सुनंदा के जहर का रहस्य

Fri, 09 Jan 2015 01:36 PM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
US open the secret of the poison which is give to Sunanda.

पूर्व विदेश मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर को कौन सा जहर दिया गया था, इस रहस्य का खुलासा अब अमेरिका कर सकता है। सुनंदा का विसरा जांच के लिए एफबीआई को भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस सीबीआई के जरिए यह काम करेगी। यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि जांच की जिम्मेदारी सीबीआई या क्राइम ब्रांच को सौंपी जा सकती है।

पहले भी इस मामले की जांच दक्षिण जिला पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच को दी गई थी, मगर अगले दिन ही यह जिम्मा फिर पुलिस को सौंप दिया गया।

जहर का पता लगाना यहां संभव नहीं

US open the secret of the poison which is give to Sunanda.

पुलिस आयुक्त पहले ही यह बात कह चुके हैं कि जहर का पता लगाना भारत में संभव नहीं है। मुमकिन है कि एक सप्ताह में विसरा भेज दिया जाए। इधर मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस होटल के फुटेज की बारीकी से जांच कर रही है।

लीला होटल में करीब 230 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। सुनंदा कमरा नंबर 345 में शशि थरूर के साथ ठहरी हुई थीं। इस तीसरे फ्लोर के बरामदे में कुल 10 सीसीटीवी कैमरे लगे थे।

मौत से कुछ घंटे पहले हुई थी हाथापाई

सुनंदा के शरीर पर चोट के कुल 15 निशान थे। इस मामले में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, चोट नंबर-10 इंजेक्शन का घाव है और चोट नंबर-12 दांतों से काटने के निशान हैं। इससे यह साफ है कि मौत से कुछ घंटे पहले सुनंदा की किसी से जमकर हाथापाई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed