फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UPSC student dies due to electric shock in Delhi

घर का इकलौता बुझा चिराग: दिल्ली में UPSC के छात्र की मौत, स्वाति मालीवाल बोलीं- ये हत्या है

Tue, 23 Jul 2024 02:54 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 23 Jul 2024 02:54 PM IST
सार

दिल्ली के पटेल नगर इलाके में बारिश के बाद एक यूपीएससी के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। जिसके बाद आप सांसद स्वाति मालीवाल ने सरकार पर तंज कसा है।

विज्ञापन
UPSC student dies due to electric shock in Delhi
यूपीएससी के छात्र की मौत से भड़कीं स्वाति मालीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के साउथ पटेल नगर इलाके में प्रशासन की लापरवाही से यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक छात्र की बारिश के बाद भरे पानी में करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गाजीपुर यूपी निवासी निलेश राय (26) के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर हुई बारिश के बाद निलेश घर से चाय पीने निकले थे। वहां से वापस लौटते समय अचानक उनको गली के गेट से करंट लग गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कालोनी के सिक्योरिटी गार्ड ने देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शाम के समय गाजीपुर, यूपी में उनके परिवार को खबर दी। इनके परिवार में पिता नरेंद्र कुमार राय, मां नीलम और दो बहनें हैं। निलेश बीटेक करने के बाद यूपीएससी की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


इसी साल उसका प्री भी क्लियर हो गया थ। इस बार निलेश के साथ उसके परिवार को भी उम्मीद थी कि निलेश यूपीएससी की परीक्षा पास कर लेगा। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मध्य जिला की रणजीत नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मामले पर आम आदमी पार्टी से सांसद स्वाती मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा की और इसके लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। इससे पहले उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार में एक महिला की बारिश में करंट लगने से मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed