फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UPPSC result 2020 nayab tehsildar komal now became SDM, left govt teaching job to fulfill father wish prepare for uppsc

UPPSC: पापा की इच्छा पूरी करने को छोड़ी सरकारी टीचर की नौकरी, पहले बनीं नायब तहसीलदार अब एसडीएम

Sat, 12 Sep 2020 12:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद(मोदीनगर)
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद(मोदीनगर) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 12 Sep 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
UPPSC result 2020 nayab tehsildar komal now became SDM, left govt teaching job to fulfill father wish prepare for uppsc
एसडीएम कोमल पंवार माता-पिता के साथ - फोटो : अमर उजाला

एक के बाद एक सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली मोदीनगर की कोमल पंवार पापा की इच्छा पूरी करने के लिए प्रशासनिक सेवा में आई। दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक पिता के लिए कोमल ने सरकारी शिक्षक की नौकरी छोड़ दी। कड़ी मेहनत कर प्रशासनिक सेवा में जाने का रास्ता साफ किया।

विज्ञापन


वह पीसीएस एलाइड पास कर नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुई लेकिन उन्होंने अपना सफर जारी रखा और यूपीपीएससी की परीक्षा पास कर पीसीएस बन गईं। पीसीएस में उन्हें 74वीं रैंक मिली है। उनका चयन एसडीएम पद पर हुआ है। 
विज्ञापन


मूलरूप से बागपत जिले के सुनहेड़ा गांव निवासी कोमल पंवार किसान परिवार से हैं। उनके पिता नरेंद्र सिंह पंवार दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। कोमल का कहना है कि उनका शौक टीचिंग था। 2011 से दिल्ली के सरकारी स्कूल में टीचिंग कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पापा चाहते थे कि वह सिविल सर्विस में जाएं। पिता की इच्छा को देखते हुए तैयारी शुरू की। कोमल का कहना है कि सफलता में वैसे तो पूरे परिवार का सहयोग है मगर का पापा का सहयोग अतुलनीय है। इसके लिए पिता को धन्यवाद देते हुए कोमल कहती हैं कि करिअर और सफलता में जो सहयोग उनके पिता ने किया उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed