फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Upgradation of Sonia Vihar plant will produce five MGD additional water

Delhi: सोनिया विहार प्लांट अपग्रेडेशन से होगा अधिक पानी का उत्पादन, भारती बोले- 2025 से पहले साफ होगी यमुना

Tue, 25 Apr 2023 02:21 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 25 Apr 2023 02:21 AM IST
सार

सोमनाथ भारती ने उपराज्यपाल को नसीहत दी है कि दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्हें गंभीर होना चाहिए। 

विज्ञापन
Upgradation of Sonia Vihar plant will produce five MGD additional water
सोमनाथ भारती - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सोनिया विहार प्लांट अपग्रेड होने से पांच एमजीडी अतिरिक्त पानी का उत्पादन होगा। इससे पूर्वी और दक्षिण दिल्ली में जलापूर्ति बेहतर हो जाएगी। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती ने सोमवार को सोनिया विहार वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान डीजेबी उपाध्यक्ष ने गहनता से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। सोनिया विहार प्लांट में पानी का उत्पादन बढ़ाने के लिए सोमनाथ भारती ने अधिकारियों को प्लांट को अपग्रेड करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


वर्तमान में सोनिया विहार प्लांट से 142 एमजीडी पानी का उत्पादन किया जा रहा है। सोमनाथ भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली को पेयजल के मामले में आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस विजन को पूरा करने के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इस प्लांट को अपग्रेड करने के लिए उन्नत तकनीक और अधिक क्षमता के फिल्टर, पंपिंग और नोजल को बदलने का काम किया किया जाएगा। इसके अलावा सोमनाथ भारती ने सोनिया विहार प्लांट के पास स्थित 1.5 एमजीडी क्षमता के रेनीवेल को भी जल्द चालू करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

 


प्लांट अपग्रेडेशन और रेनीवेल के चालू होने से सोनिया विहार प्लांट से पांच एमजीडी अतिरिक्त पानी का उत्पादन हो सकेगा। पानी का उत्पादन बढ़ने से पूर्वी दिल्ली और दक्षिण दिल्ली में जलापूर्ति में बड़ा सुधार आने का अनुमान है। सोनिया विहार वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट को गंगा कैनाल और यमुना नदी से कच्चे पानी की सप्लाई की जाती है। यह प्लांट अपनी पूरी क्षमता से काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


2025 से पहले साफ हो जाएगी यमुना
यमुना की सफाई को लेकर सोमनाथ भारती ने कहा कि बीजेपी यमुना पर गंदी राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का वादा है कि 2025 तक यमुना को साफ कर डुबकी लगाएंगे और हर दिल्लीवासी को यमुना में डुबकी लगाने का मौका देंगे। दिल्ली जल बोर्ड यमुना को साफ करने के काम में निरंतर जुटा हुआ है। डीजेबी उपाध्यक्ष ने बताया कि यमुना को गंदा करने वाले 18 पॉइंट में से 13 पॉइंट को अब तक ट्रैप किया जा चुका है और बाकी बचे हुए पांच पॉइंट्स को भी जल्द ही ट्रैप कर लिया जाएगा।



उपराज्यपाल को नसीहत

सोमनाथ भारती ने उपराज्यपाल को नसीहत दी है कि दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्हें गंभीर होना चाहिए। दिल्ली के साकेत कोर्ट में हाल ही में एक महिला को गोली मार दी गई, लेकिन एलजी को कभी भी किसी थाने या घटना स्थल का निरीक्षण करते नहीं देखा गया। देश के संविधान ने दिल्ली के उपराज्यपाल को कानून व्यवस्था, लैंड और पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है और उपराज्यपाल अपनी इस जिम्मेदारी को निभाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed