{"_id":"5f98598df3e9b828d4171cf7","slug":"up-six-year-old-girl-sexually-abused-by-a-minor-cousin-in-hapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बच्ची के साथ नाबालिग ने की हैवानियत, चचेरे भाई ने रिश्तों को किया कलंकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बच्ची के साथ नाबालिग ने की हैवानियत, चचेरे भाई ने रिश्तों को किया कलंकित
Tue, 27 Oct 2020 11:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एक गांव में चचेरे भाई ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। सोमवार शाम 14 वर्षीय किशोर ने छह वर्षीय चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार सुबह बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को वारदात की जानकारी हुई।
जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।
देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह नगर के एक अस्पताल में कंपाउंडर के रूप में कार्य करता है। सोमवार शाम उसकी छह वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला 14 वर्षीय किशोर उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया।
विज्ञापन
आरोपी रिश्ते में बच्ची का चचेरा भाई है। किशोर ने घर ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को डरा धमकाकर घर भेज दिया। मंगलवार सुबह अचानक बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन बच्ची को चिकित्सक के पास लेकर गए।

चिकित्सक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की। पूछताछ करने पर बच्ची ने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बता दिया। बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी के बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस में भी हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।
नहीं रुक रहे बच्चियों से दुष्कर्म के मामले
जिले में पिछले कुछ दिनों में बच्चियों के साथ की गई दरिंदगी के मामलों में कोर्ट से अहम फैसले आए हैं। फूलगढ़ी में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या और गढ़ के मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को फांसी और एक को अंतिम सांस तक कारावास की सजा की घोषणा की है। लेकिन जिले में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। फांसी जैसी सजाओं से भी दरिंदे सीख नहीं ले रहे हैं।
महिलाओं के खिलाफ पिछले दो वर्षों में हुए दर्ज हुए मामले -
अपराध वर्ष 2019 वर्ष 2020 (अभी तक)
पोक्सो एक्ट 75 31
दहेज हत्या 10 04
दुष्कर्म 37 13
छेड़छाड़ 25 15
अपहरण 115 42