{"_id":"5c7ee716bdec221448558385","slug":"up-police-jawan-s-will-be-deployed-for-airport-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान करेंगे एयरपोर्ट की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान करेंगे एयरपोर्ट की सुरक्षा
Wed, 06 Mar 2019 02:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 06 Mar 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल की सुरक्षा में यूपी पुलिस के जवान को भी तैनाती मिलेगी। इसके लिए सीओ साहिबाबाद को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके अंडर में एक इंस्पेक्टर समेत करीब 50 जवान अत्याधुनिक हथियारों और बुलेटप्रूफ जैकेट के साथ तैनात किए जाएंगे। इसमें महिला पुलिस भी शामिल की जाएगी।
विज्ञापन
हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल पर आपको जल्द यूपी पुलिस के जवान सेवा देते नजर आएंगे। हिंडन एयरपोर्ट पर यूपी पुलिस के 50 जवानों को तैनात किया जाएगा। इसमें एक इंस्पेक्टर और दरोगा समेत 50 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। सीओ साहिबाबाद डॉ. राकेश मिश्रा को इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सीओ राकेश मिश्रा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर जिस तरह से सीआईएसएफ को तैनात किया जाता है, उसकी तर्ज पर क्षेत्रीय एयरपोर्ट पर प्रदेश पुलिस को तैनात करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जिले के करीब 25 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में नागर विमानन मंत्रालय की ओर से 60 घंटे की ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन
तैनाती के दौरान वे अत्याधुनिक हथियार और बुलेटप्रूफ जैकेट पहने नजर आएंगे। इसमें हथियार चलाने, पहनावा, बोलचाल आदि की ट्रेनिंग दी गई है। प्रदेश भर से अभी 25 और पुलिस कर्मियों को इसके लिए भेजा जाएगा।
सीओ ने बताया कि सात मार्च की रात टर्मिनल पर पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया जाएगा। इंस्पेक्टर स्तर का अधिकारी टर्मिनल पर तैनात पुलिस कर्मियों का नेतृत्व करेगा। महिला पुलिस भी सुरक्षा में शामिल होंगी।