फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   up police inspector saved a man in noida

ये हैं यूपी पुलिस के दबंग सिंघम, फायरिंग के बीच दौड़ा दी कार

Thu, 27 Aug 2015 07:54 PM IST
Updated Thu, 27 Aug 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
up police inspector saved a man in noida

नोएडा सेक्टर-62 के सी ब्लॉक स्थित सीडैक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बुधवार दिनदहाड़े गन प्वांइट पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लूटपाट का प्रयास किया।

विज्ञापन


तभी यूपी एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड) के सब इंस्पेक्टर मुनीश चौहान वहां पहुंच गए और उन्होंने बदमाशों के चंगुल से न केवल इंजीनियर की जान बचाई बल्कि बदमाशों का एक किलोमीटर तक पीछा किया।
विज्ञापन


इस दौरान बदमाशों ने सब इंस्पेक्टर मुनीश चौहान पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। घटना बुधवार सुबह करीब सवा 11 बजे की है जब वसुंधरा निवासी मुनीश चौहान घर से वैगनआर कार से सेक्टर-58 स्थित अपने ऑफिस जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनीश यूपी एटीएस में सब इंस्पेक्टर हैं। जैसे ही मुनीश सेक्टर-62 के सी ब्लॉक स्थित सीडैक के पास पहुंचे, उन्होंने देखा कि काली पल्सर सवार दो बदमाशों ने एक शख्स को गन प्वाइंट पर ले रखा है।

बदमाश उससे लूट का प्रयास कर रहे थे। मुनीश ने फौरन अपनी कार रोकी और बदमाशों के चंगुल से उस शख्स को छुड़ाने का प्रयास किया।

इस दौरान बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर दी। लेकिन मुनीश ने साहस का परिचय देते हुए बदमाशों के चंगुल से उस शख्स को छुड़ा लिया।

कार से किया बदमाशों का पीछा

up police inspector saved a man in noida

बदमाश फौरन पल्सर स्टार्ट कर फरार हो गए। मुनीश ने उस शख्स को कार मेें बैठाया और बदमाशों का पीछे दौड़ पड़े। एक किलोमीटर तक मुनीश ने उन्हें दौड़ाया, इस दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग उनकी कार पर की। लेकिन वे बाल-बाल बच गए।

जेएसएस इंजीनियरिंग कॉलेज के पास भीड़-भाड़ होने की वजह से बदमाश फरार होने में सफल रहे। उसी दौरान दारोगा की कार भी खराब हो गई और वह दोबारा स्टार्ट नहीं हो सकी।

घटना के बाद से पीड़ित शख्स काफी घबराया हुआ था। उसकी पहचान मूलरूप से एटा स्थित शांतिनगर निवासी अतुल यादव के रूप में की गई। अतुल यहां इंदिरापुरम में रहते हैं और सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

खौफ के साये में पीड़ित

up police inspector saved a man in noida

अतुल यहां इंदिरापुरम में रहते हैं और सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनका कहना है कि वे स्कूटी से ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने टक्कर मार दी जिससे उनकी स्कूटी गिर गई थी।

बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया होता मगर तब तक वहां एटीएस के एसआई पहुंच गए और वे बच गए। मामले की सूचना फौरन दारोगा ने सेक्टर-58 थाने के एसएसआई प्रदीप सिंह को दी।

मौके पर प्रदीप सिंह और एसएचओ रविकांत पाराशर ने पहुंच कर घटना की छानबीन की। एसआई के हौसले को सभी ने सराहाः एटीएस के एसआई की बहादुरी पर पुलिस अधिकारियों व पब्लिक के लोगों ने काफी सराहा।

जान पर खेल बचाया इंजीनियर

up police inspector saved a man in noida
गन प्वाइंट पर बदमाशों ने इंजीनियर को ले रखा था और मुनीश ने अपनी जान पर खेल कर उसे बचाया भी और एक किलोमीटर तक पीछा भी किया। उनकी बहादुरी की सराहना करते हुए एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने पुरस्कृत करने की बात कही।

पुलिसमैन होने की वजह से यह मेरा फर्ज था कि बदमाशों के चंगुल से उस शख्स को छुड़ाया जाए और लुटेरों को पकड़ा भी जाए। बदमाशोें का पीछा किया मगर उसी दौरान मेरी गाड़ी खराब हो गई और बदमाश मेरे ऊपर फायरिंग कर फरार हो गए।
- मुनीश चौहान, एसआई, एटीएस

अतुल यादव की शिकायत पर सेक्टर-58 में लूट के प्रयास व हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। एटीएस के सब इंस्पेक्टर ने साहस का परिचय दिया। - डॉ. प्रीतिंदर सिंह, एसएसपी

'मुझे गर्व है ‌कि मुनीश मेरी टीम में हैं'

up police inspector saved a man in noida

मुनीश चौहान मेरी टीम के सदस्य हैं, इस बात का मुझे गर्व है। घटना की पूरी जानकारी मुझे मिली। मुनीश ने अपना फर्ज निभाया और पीड़ित की जान बचाई। हर पुलिसकर्मी को इसी जज्बे के साथ काम करना चाहिए। - योगेश सिंह, एएसपी एटीएस

अगर एटीएस के एसआई मुनीश चौहान ने सही वक्त पर पहुंचकर बदमाशों के चंगुल से मुझे न छुड़ाया होता तो शायद वे लूटपाट कर मेरी हत्या कर फरार हो जाते। मुनीश का तहे दिल से शुक्रिया और उनकी बहादुरी को सलाम। -अतुल यादव, पीड़ित सॉफ्टवेयर इंजीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed