फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   up police fire bullets on foot of two robbers in noida

ग्रेटर नोएडाः सवा-सवा लाख के इनामी हथियार सप्लायरों से मुठभेड़, एक पैर में गोली लगी, दूसरा भी दबोचा

Tue, 27 Nov 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 27 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
up police fire bullets on foot of two robbers in noida
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लिसाड़ीगेट इलाके में सोमवार रात सवा-सवा लाख के दो इनामी हथियार सप्लायरों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक सप्लायर के पैर में पुलिस की गोली लग गई, जबकि दूसरे सप्लायर ने हाथ ऊपर करके खुद को सरेंडर कर दिया। दोनों सप्लायरों की तलाश में दिल्ली पुलिस काफी दिनों से तलाश में लगी थी। इस मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस भी शामिल थी। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने छापा मारकर दो माह पहले लिसाड़ीगेट से अवैध हथियारों का जखीरा पड़ा था। 84 पिस्टल बरामद कर दिल्ली पुलिस अवैध पिस्टल बनाने वाले मुंगेर के तीन लोगों को पकड़कर ले गई। जिन्होंने बताया था कि फुरकान ने लिसाड़ीगेट में अवैध हथियारों की फैक्ट्री बनाई हुई थी। जिसमें मुंगेर के कारीगरों को बुलाया हुआ था। दिल्ली पुलिस हथियार सप्लायर फुरकान की तलाश में लगी थी। मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात एएसपी कैंट सतपाल सिंह, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह, मेरठ क्राइम ब्रांच प्रभारी जयवीर सिंह और दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम प्रभारी शिवकुमार सिंह व उनकी टीम ने लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में चेकिंग शुरू कर दी। 

विज्ञापन

तभी एक्टिवा पर फुरकान निवासी लखीपुरा और समीर उर्फ मेंढक निवासी गोलाकुंआ लिसाड़ीगेट निकले थे। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया था। जिस पर दोनों युवकों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में समीर उर्फ मेंढक के पैर में पुलिस की एक गोली लगी। गोली लगते ही समीर जमीन पर गिर पड़ा। खुद को घिरा देखते फुरकान ने दोनों हाथ ऊपर करके शोर मचाया। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। घायल समीर को मेडिकल कालेज में भेजा। मुठभेड़ की सूचना मिलते पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों सप्लायरों पर दिल्ली से एक-एक लाख का इनाम है। मेरठ पुलिस ने दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed