फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP police arrested a con pretending to be a Navy officer

नौसेना का अधिकारी बनकर पहुंचा इंदिरापुरम थाने... पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

Sun, 23 Jun 2019 12:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Jun 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
UP police arrested a con pretending to be a Navy officer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

नौसेना की वर्दी में एक व्यक्ति शनिवार को गाजियाबाद में इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन जा पहुंचा। थाने पहुंचकर उसने कहा कि वह नौसेना में कप्तान है और उसकी शिकायत पर तत्काल ध्यान दिया जाए। 

विज्ञापन


उस समय एएसपी अपर्णा गौतम पुलिस स्टेशन में थीं। बस तभी उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ अजीब लगा.. तो ये रहा सच। दरअसल, वह व्यक्ति झूठ बोल रहा था। वह नौसेना का अधिकारी बनने का नाटक कर रहा था।  
विज्ञापन


जब थाने में उस आदमी से अपना समस्या बताने को कहा गया तो एएसपी अपर्णा को उस पर संदेह हुआ। थोड़ी और पड़ताल करने पर पता चला कि वह आदमी झूठ बोल रहा है। उसका असल नाम विभव पांडे है और वह फतेहपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभव ने पड़ोस में अपना रुतबा जमाने के के लिए कह रखा था कि वह नौसेना का अधिकारी है और अगर उन्हे कोई समस्या है तो वह पुलिस की मदद से बगैर किसी परेशानी के उसे दूर करा देगा। 

कुछ लोगों ने उसे अपनी समस्याएं बताईं तो उन्हे लेकर ही वह थाने में आ गया था। तब उसने एएसपी से कहा कि उसके साथ जो लोग हैं उनकी समस्या पर तुरंत कार्रवाई की जाए। 


लेकिन एएसपी को जब संदेह हुआ तो उन्होंने विभव से उसका पहचान पत्र मांग लिया। उसके पास ऐसा कुछ था ही नहीं जो उसे नौसेना का अधिकारी साबित करता। लिहाजा, विभव अब सलाखों के पीछे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed