फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP Nikay Chunav People were trouble due to confusion of name in voter list.

पुष्पेंद्र को कर दिया पुष्पा: तो कहीं मरने के बाद भी नहीं काटा नाम, मतदाता सूची में खामी से लोग रहे परेशान

Thu, 11 May 2023 10:02 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 11 May 2023 10:02 PM IST
सार

कालकागढ़ी के 100 परिवारों के 500 वोट मतदाता सूची से गायब होने पर लोगों ने सनातनधर्म इंटर कॉलेज मतदान केंद्र के बाहर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि बीएलओ की ओर से दी गई पर्ची में नंबर पर नाम नहीं मिल रहे हैं।

विज्ञापन
UP Nikay Chunav People were trouble due to confusion of name in voter list.
मतदाता सूची - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मतदाता सूची की गड़बड़ी से मतदाताओं को अपने अधिकार से वंचित होना पड़ा। मतदाता वोटर कार्ड लेकर बस्ते पर पहुंचे तो किसी का नाम सूची से गायब था तो किसी को पुरुष की जगह स्त्री कर दिया गया। लोगों का कहना है कि करीब 10 फीसदी नाम सूची में नहीं हैं।

विज्ञापन


विजयनगर में राजकीय बालिका इंटर कालेज में बनाए गए मतदान केंद्र के बाहर लगे बस्ते पर सुबह सात बजे से मतदाताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई। बस्ते पर पहुंचे विशन स्वरूप, राजेंद्र सिंह, सुमित, अंकित ने बताया कि उन्होंने 2017 में नगर निगम के चुनाव में वोट दिया था, विधानसभा चुनाव में भी वोट दिया था लेकिन इस बार सूची में नाम नहीं है।
विज्ञापन


वहीं, वार्ड नंबर 27 के सैन विहार बूथ पर अजय और आनंद ने बताया कि उनके चार नंबर गली में 15-20 लोगों के नाम सूची से कट गए हैं। बूथ से लौटकर जाना पड़ा। बीएलओ ने पर्ची भी इस बार नहीं दी। चार नंबर गली निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि सूची में उनका नाम पुष्पा कर दिया है। बूथ से लौटा दिया। बड़ी मुश्किल से लोगों के बताने के बाद वोट दिया। डूंडाहेड़ा के मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंचे अमित त्यागी ने बताया कि उनका नाम कट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड 50 में राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी की मतदाता सूची में कई लोगों के नाम दो बार हैं। नीरज त्यागी, वेंकेटेश, मिकिन त्यागी के नाम डबल हैं। वहीं महिपाल सिंह, अनिता रावत के नाम सूची से गायब मिले। बीएलओ ने पर्ची नहीं पहुंचाई। मुरादनगर के बूथ नंबर पांच पर भी सूची में गड़बड़ी मिली। वार्ड 56 के अवंतिका निवासी प्रियंका, वार्ड आठ मालीवाड़ा निवासी विकास तिवारी का नाम सूची से गायब मिला।

100 परिवारों के 500 वोट कटे, हंगामा
कालकागढ़ी के 100 परिवारों के 500 वोट मतदाता सूची से गायब होने पर लोगों ने सनातनधर्म इंटर कॉलेज मतदान केंद्र के बाहर हंगामा किया। लोगों का कहना था कि बीएलओ की ओर से दी गई पर्ची में नंबर पर नाम नहीं मिल रहे हैं। बिना वोट दिए ही लोग लौट गए। गीता संजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल में भी मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला सामने आया।

गुलमोहर टावर में 500 वोटरों के नाम गायब
चिरंजीव विहार के गुलमोहर टावर की मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप आरडब्ल्यूए की ओर से लगाया गया है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी सुनील सिंघल का कहना कि पिछले चुनाव में सोसायटी के 625 मतदाताओं का नाम सूची में था। इस बार करीब पांच सौ लोगों के नाम कट गए हैं। उनका आरोप है कि सूची को तैयार करने में खेल किया गया है। वह इसकी शिकायत प्रशासन से करेंगे। सोसायटी निवासी समीर अरनेजा, डीके ठाकुर, संजीव गोस्वामी, शालिनी श्रीवास्तव, जीत तनेजा का का कहना है कि हर चुनाव में वोट डालते आ रहे हैं, लेकिन इस बार सूची में नाम नहीं है।

मरने के बाद भी नहीं काटा नाम, जीवित का नाम गायब
मतदाता सूची की गड़बड़ी का मतदाताओं को खामियाजा भुगतना पड़ा। कन्या वैदिक इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर मतदान करने आए कई लोगों को निराशा हाथ लगी। लोगों का कहना था कि जो जीवित है उनका नाम काट दिया जबकि जो अब दिवंगत हो चुके हैं उनके नाम वोटर लिस्ट में हैं। चौधरी मोड़ निवासी अदिति सैनी ने बताया की उनकी मां सरिता सैनी पांच साल पहले, पिता धर्मपाल सैनी छह महीने पहले और ताऊ वेदपाल सैनी सात साल, ताई शकुंतला सैनी 12 साल पहले, दादा उग्रसेन सैनी 23 साल पहले, दादी द्रौपदी देवी की 21 साल पहले मौत हो चुकी है। भाई अरुण सैनी की आठ महीने पहले मौत हुई थी। इनके नाम वोटर लिस्ट में हैं। जो सदस्य परिवार में हैं उनके नाम लिस्ट में नहीं थे। पूजा सैनी, अनु सैनी जब वोट डालने केंद्र पर पहुंची तो वहां वोटर लिस्ट में अपना नाम ना देख निराश हुईं और बिना वोट दिए वापस चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed