मुफ्त में पुष्कर-अजमेर घूमेंगे बुजुर्ग, खाना-पीना फ्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश प्रशासन ने समाजवादी श्रवण यात्रा के तहत बुजुर्गों को अब अजमेर और पुष्कर की तीर्थयात्रा फ्री कराने का निर्णय लिया है। इससे पहले हरिद्वार व ऋषिकेश की फ्री यात्रा कराई जा चुकी हैं।
यात्रा के लिए लखनऊ से 23 जुलाई को ट्रेन जाएगी। ट्रेन में चाय नाश्ता और खाना बिल्कुल फ्री मिलेगा। बुजुर्गों की सहायता के लिए एक कर्मचारी भी प्रत्येक कोच में रहेगा।
इसके लिए सात जुलाई से आनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। बुजुर्गों को लखनऊ तक पहुंचाने का काम रोडवेज भी फ्री में करेगी।
सीनीयर सिटिजेन के लिए है यह यात्रा
बुजुर्गों की इच्छा तीर्थ यात्रा की होती है। कई बार रुपयों की कमी या अन्य पारिवारिक कारणों से वह यात्रा नहीं कर पाते हैं। अब सरकार बुजुर्गों (60 साल और इससे ज्यादा ) को तीर्थ यात्रा कराएगी, वह भी बिल्कुल फ्री।
समाजवादी श्रवण यात्रा योजना के तहत बुजुर्गों की तीर्थयात्रा का पूरा खर्च शासन वहन करेगा। पिछले दिनों हरिद्वार और ऋषिकेश की फ्री यात्रा इस योजना के तहत कराई जा चुकी है।
प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य नवनीत सहगल ने अब पुष्कर और अजमेर की तीर्थ यात्रा भी फ्री में कराने की घोषणा की है। इसके आदेश सभी जिलाधिकारियों और रेलवे-रोडवेज के अफसरों को भेज दिए गए हैं। सात जुलाई से इसके आवेदन आनलाइन http://samajwadishravanyatra.upgov.info या डीएम आफिसों में किए जा सकेंगे।
बुजुर्गों को अपने फोटो, आईडी, एड्रेस प्रूफ और हेल्थ सर्टीफिकेट साथ रखने होंगे। शासन ने आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कारपोरेशन ) और रोडवेज से अनुबंध हो गया है।