फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP Diwas: UP Diwas celebration from today at Shilpi Haat, Noida

UP Diwas : नोएडा के शिल्पी हाट में यूपी दिवस समारोह आज से, नहीं होंगे लोकार्पण-शिलान्यास; यह है वजह

Wed, 24 Jan 2024 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 06:30 AM IST
सार

26 जनवरी तक चलने वाले समारोह में शामिल तीनों प्राधिकरण के विकास प्रोजेक्टों के लोकार्पण-शिलान्यास अब नहीं होंगे। इन्हें 25 जनवरी को प्रधानमंत्री की बुलंदशहर में प्रस्तावित रैली में शामिल किया गया है।  

विज्ञापन
UP Diwas: UP Diwas celebration from today at Shilpi Haat, Noida
समारोह 26 जनवरी तक चलेंगे... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हाट में बुधवार से यूपी दिवस समारोह होगा। 26 जनवरी तक चलने वाले समारोह में शामिल तीनों प्राधिकरण के विकास प्रोजेक्टों के लोकार्पण-शिलान्यास अब नहीं होंगे। इन्हें 25 जनवरी को प्रधानमंत्री की बुलंदशहर में प्रस्तावित रैली में शामिल किया गया है।  

विज्ञापन


आयोजन में अब उद्यमियों, व्यवसायियों एवं सहायता समूहों के माध्यम से उत्पादों की प्रदर्शनी लगेगी। इसमें करीब 100 स्टॉल ओडीओपी योजना के भी शामिल हैं। नोडल जिला प्रशासन की ओर से यूपी के विभिन्न जिलों से स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए फूड स्टॉल लगाए जाएंगे। राम उत्सव के विषयों को जोड़कर जिला स्तरीय चित्रकला, भाषण और रंगोली प्रतियोगिता होगी। 
विज्ञापन


नोएडा हाट तैयार, एलईडी और फसाड लाइट से जगमग
आज से शुरू होने वाले यूपी दिवस के आयोजन के लिए नोएडा हाट सजकर तैयार है। प्राधिकरण ने एलईडी और फसाड लाइट का उपयोग कर जहां इसे जगमग कराया है। पूरे परिसर को आयोजन के लिए सजाया गया है। आसपास के इलाके में भी विशेष रूप से सफाई कराई गई है। आयोजन तीन दिन तक चलेगा। इसका उद्घाटन प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed