फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Covid-19 lockdown bulandshahr uttar pradesh news in hindi :UP bulandshahr two saints killed in temple complex by drunk man public handed over him to police

बुलंदशहरः मंदिर परिसर में सो रहे दो साधुओं की निर्मम हत्या, चिमटा चुराने का था विवाद

Tue, 28 Apr 2020 05:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 28 Apr 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 lockdown bulandshahr uttar pradesh news in hindi :UP bulandshahr two saints killed in temple complex by drunk man public handed over him to police
बुलंदशहर में साधुओं की हत्या, मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली में दो साधुओं की हत्या कर दी गई। मंदिर परिसर में सो रहे दोनों साधुओं पर धारदार हथियार से वार कर घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन नशेड़ी है। सीएम योगी ने इस मामले का संज्ञान लिया है और  जिलाधिकारी समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
 
विज्ञापन


इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। यह अनूपशहर कोतवाली के पगौना गांव का मामला है। दोनों साधु शिव मंदिर  की देखरेख और पुरोहित का काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार देर रात मंदिर परिसर में ही दोनों साधुओं की डंडे से पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर में पहुंचे तो उन्हें साधुओं के खून से लथपथ शव पड़े मिले। इसे देखकर कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर पहुंच गए।


एसएसपी ने बताया साधुओं से था नाराज
इस मामले में एसएसपी बुलंदशहर संतोष कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह पाया गया है कि कुछ दिन पहले उसने पुजारियों का चिमटा गायब कर दिया था जिसके बाद पुजारियों ने उसे डांटा था। इसके बाद ही उसने आज सुबह दो पुजारियों की हत्या कर दी। आगे की जांच जारी है।

सीएम योगी ने लिया मामले का संज्ञान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम पगौना, थाना अनूपशहर, जनपद बुलंदशहर में हुई हत्या की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने  जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंच कर घटना के संबंध में विस्तृत आख्या देने और दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed