{"_id":"5cc63a15bdec2207594af9d0","slug":"up-board-result-2019-10th-and-12th-district-toppers-from-backward-area-rabupura","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाका बदहाल पर टॉपर दिए बेमिसाल, रबूपुरा से हैं 10वीं और 12वीं के जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाका बदहाल पर टॉपर दिए बेमिसाल, रबूपुरा से हैं 10वीं और 12वीं के जिला टॉपर
Mon, 29 Apr 2019 05:11 AM IST
देव कश्यप
दीपक सिंघल , अमर उजाला, रबूपुरा
दीपक सिंघल , अमर उजाला, रबूपुरा
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 29 Apr 2019 05:11 AM IST
विज्ञापन
District topper
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सबसे पिछड़े होने के बावजूद रबूपुरा के विद्यार्थियों ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेमिसाल प्रदर्शन किया है। लचर परिवहन व्यवस्था, जर्जर सड़कें और बिजली-पानी जैसी असुविधा के बावजूद भी छात्रों ने कड़ी मेहनत से मुकाम हासिल किया है। इंटरमीडिएट की टॉपर अंजली परमार और हाईस्कूल के जिला टॉपर निशांत कुमार के साथ दूसरे स्थान रहे राज गौतम रबूपुरा क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। तीनों ने यह साबित किया है कि मुश्किलें कितनी भी हों, लेकिन कड़ी मेहनत और लगन से हर मुकाम पाया जा सकता है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जिले में कड़ी मेहनत के बल पर पहला स्थान प्राप्त करने वाली गांव भुन्ना तगा निवासी अंजली परमार मध्यम परिवार से ताल्लुक रखतीं हैं। अंजली का कहना है कि माता-पिता और परिवार ने पढ़ाई के लिए हर संसाधन मुहैया कराए। वह अपनी सफलता का श्रेय परिवार को देती हैं। रबूपुरा के गांव नंगला श्रीगोपाल निवासी कक्षा 10 के छात्र निशांत कुमार ने जिले में पहला स्थान और इसी गांव के राज गौतम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
निशांत के पिता दीनदयाल ड्राइवर और मां गृहणी हैं। निशांत का सपना आईपीएस बनकर समाज सेवा करने का है। राज गौतम भी दलित परिवार में जन्मे हैं। कर्जा लेकर पढ़ाई कर रहे राज गौतम का सपना इंजीनियर बनने का है। निशांत ने सफलता का श्रेय अपने परिवार व अध्यापकों दिया है तो राज ने अपनी सफलता का श्रेय पिता को दिया है।
विज्ञापन
रिजल्ट देख गदगद हुआ स्कूल प्रबंधन
इंडो पब्लिक स्कूल मंडी श्याम नगर के छात्र रमनदीप ने 10वीं की परीक्षा में जिला में टॉप किया है, जबकि हाईस्कूल में ही आठवीं पायदान पर रहीं रानी भी इसी स्कूल की छात्रा हैं। प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार ने नतीजों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अध्यापक तो सभी बच्चों को समान शिक्षा देते हैं, लेकिन कुछ बच्चे उनका नाम रोशन करते हैं। बच्चों की सफलता से हम बहुत खुश हैं। बच्चों ने तो शिखर प्राप्त किया ही है, हमें भी ऊचांइयों पर पहुंचा दिया है। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।