{"_id":"5b0e0c924f1c1bab6e8b5476","slug":"up-bjp-mla-again-threatened-by-unknown-person-on-video-call-from-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक को पांचवीं बार पाकिस्तान से आई वीडियो कॉल- कहा अब भुगतो अंजाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक को पांचवीं बार पाकिस्तान से आई वीडियो कॉल- कहा अब भुगतो अंजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 30 May 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी विधायक विनोद कटियार को पांचवीं बार धमकी मिली है। इस बार पाकिस्तान से वीडियो कॉल आया है। विधायक को अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है।
सेक्टर-51 नोएडा निवासी विधायक विनोद कटियार (कानपुर देहात के भोगनीपुर से भाजपा विधायक) को मंगलवार शाम को पांचवीं बार धमकी मिली। इस बार वीडियो कॉल करके धमकी देने वाले ने कहा कि अब अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। इससे पहले विधायक को चार बार धमकियां मिल चुकी हैं।
विधायक ने बताया कि मंगलवार को मिली धमकी के बाद एडीजी को जानकारी दी गई। एडीजी ने जानकारी दी कि यह कॉल पाकिस्तान से की गई है। मालूम हो कि प्रदेश में अन्य विधायकों से भी रंगदारी मांगी जा रही हैं। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं।
विधायक को सोमवार को चौथी बार धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने कहा था कि एक का काम तमाम किया जा चुका है, लेकिन इसका आपको विश्वास नहीं होगा। आपको तभी विश्वास होगा जब आपके परिवार के एक सदस्य को मार दिया जाएगा।

विधायक ने बताया कि हर बार अलग-अलग नंबरों का प्रयोग किया जा रहा है। धमकी से परिवार के सदस्य डरे हुए हैं। धमकी की जानकारी गौतमबुद्धनगर के एसएसपी को दे दी है।
धमकी देने वाले का सुराग नहीं
विधायक पंकज सिंह और कानपुर देहात के भोगनीपुर के विधायक विनोद कटियार को धमकी मिलने के मामले की जांच में एजेंसियों के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। धमकी मिलने वाले इन विधायकों की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद जरूरत के मुताबिक इनकी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
एसएसपी ने बताया कि पुलिस विधायकों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट है और सभी स्तर पर उनकी सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। पंकज सिंह को 22 मई को व्हाट्स ऐप पर धमकी मिली थी।
वहीं, कानपुर देहात के भोगनीपुर से भाजपा विधायक विनोद कटियार (नोएडा के सेक्टर-51 निवासी) को 28 मई को इसी तरह की धमकी मिली थी। पंकज सिंह से बात हुई है और वह नोएडा पुलिस की सुरक्षा से संतुष्ट हैं। जबकि विनोद को भी नोएडा पुलिस की तरफ से एक गनर मिला हुआ है। एक बार फिर दोनों विधायकों की सुरक्षा की समीक्षा होगी।