फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP bar council chairperson darvesh murderer manish died in medanta

यूपी बार काउंसिल की चेयरपर्सन दरवेश के हत्यारोपी मनीष की मौत, मेदांता में ली आखिरी सांस

Sat, 22 Jun 2019 05:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 22 Jun 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
UP bar council chairperson darvesh murderer manish died in medanta
हत्याकांड से कुछ समय पहले की तस्वीर में दरवेश यादव और लाल घेरे में हत्यारोपी मनीष - फोटो : अमर उजाला

12 जून को यूपी बार काउंसिल चेयरपर्सन दरवेश की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी अधिवक्ता मनीष शर्मा की शनिवार दोपहर 1.20 बजे मेदांता अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


आरोपी अधिवक्ता की मौत के बाद आगरा पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस को सूचित कर दिया। इसमें सदर थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। शाम तक आरोपी के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
विज्ञापन


यूपी बार काउंसिल दरवेश की 12 जून को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी अधिवक्ता मनीष ने खुद को गोली मार ली थी। उसी रात गंभीर हालत में मनीष को आगरा से मेदांता अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। यहां अस्पताल के पहली मंजिल स्थित आईसीयू नंबर-3 में दाखिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक गोली उसके सिर के पार लगने से हालत नाजुक बनी हुई थी। हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण आगरा पुलिस के एक जवान को भी आईसीयू के बाहर निगरानी के लिए तैनात किया गया था।

डॉक्टरों के मुताबिक शनिवार दोपहर को मनीष की तबियत नाजुक थी। दोपहर 1.20 बजे मनीष ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों की ओर से मनीष की मौत की सूचना के बाद आगरा पुलिस के आला अधिकारियों को दी गई।

सूचना के बाद मृतक के परिजनों को भी सूचित किया गया। इसमें यूपी पुलिस ने गुरुग्राम पुलिस को कार्रवाई करने की सूचना दी। सदर थाना पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है हालांकि शाम तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।

बता दें कि 12 जून को आगरा की दीवानी कचहरी में विवाद के दौरान अधिवक्ता मनीष ने तेजतर्रार अधिवक्ता एवं यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मनीष ने वारदात के बाद उनके भांजे को भी गोली मार कर खुद की कनपटी में बंदूक रखकर गोली से उड़ा दिया। मनीष को गंभीर हालत में मेदांता अस्पताल लाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed