{"_id":"5ee0e68b9965162e233a2a67","slug":"up-75-thousand-migrant-workers-agree-to-work-on-real-estate-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : 75 हजार प्रवासी श्रमिक ने दी बिल्डर साइटों पर काम करने लिए सहमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : 75 हजार प्रवासी श्रमिक ने दी बिल्डर साइटों पर काम करने लिए सहमत
Wed, 10 Jun 2020 07:26 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 10 Jun 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों से उत्तर प्रदेश लोटे श्रमिकों ने बिल्डर साइट पर काम करने के लिए सहमति दे दी है। नेशनल रियल स्टेट डेवलपमेंट काउंसिल, उत्तर प्रदेश (नेरेडको) ने जानकारी दी है कि उन्होंने 2.85 लाख श्रमिकों से संपर्क किया है। इसमें से पांच हजार श्रमिकों ने साइटों पर काम शुरू कर दिया है। जबकि बाकि श्रमिक अगले महीने से काम करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
नेरेडको के अध्यक्ष आर के अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश सरकार के साथ उन्होंने एक एमओयू साइन किया था। जिसमें देश के अन्य राज्यों से लौटे श्रमिकों को राज्य में ही रोजगार देने का वादा किया गया था। प्रदेश सरकार ने नेरेडको को 2.85 लाख श्रमिकों की सूची दी थी। जिसके बाद श्रमिकों को एसएमएस के माध्यम से संपर्क किया। इन श्रमिकों में से अभी तक 75 हजार श्रमिकों ने काम करने की सहमती दे दी है।
विज्ञापन
अब तक 5 हजार श्रमिकों ने नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और लखनऊ में काम शुरू कर दिया है। नेरेडको से 50 हजार बिल्डरों ने 1.5 लाख मजदूरों की मांग की है। जानकारी के मुताबिक इस महीने के अंत तक करीब 3 लाख श्रमिकों को बिल्डर साइटों पर काम दिलाया जाएगा।
विज्ञापन