फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unnao Rape Case: Victim reach 10 Janpath residence of Sonia Gandhi

उन्नाव दुष्कर्म केस: राहुल-सोनिया गांधी से मिली पीड़िता, मुलाकात के बाद कहा- न्याय दिलाने का दिया है भरोसा

Wed, 24 Dec 2025 07:17 PM IST
आकाश दुबे एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 24 Dec 2025 07:17 PM IST
सार

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को 2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को अपील लंबित रहने तक निलंबित कर दिया और दिल्ली में रहने समेत कई सख्त शर्तों के साथ जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। जिसका पीड़िता विरोध कर रही है। 

विज्ञापन
Unnao Rape Case: Victim reach 10 Janpath residence of Sonia Gandhi
सोनिया गांधी के आवास पर पहुंची उन्नाव दुष्कर्म केस की पीड़िता - फोटो : ANI

विस्तार

उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता, महिला कार्यकर्ता योगिता भयाना के साथ बुधवार शाम को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने के लिए उनके आवास 10 जनपथ पहुंचीं। सोनिया गांधी से मिलने के बाद पीड़िता ने कहा," उन्होंने आश्वासन दिया है कि बेटा आप परेशान मत हो। उनके आंखों में भी आंसू आ गए कि ये देश का न्याय नहीं है ये अन्याय है। उन्होंने कहा कि हम आपको न्याय दिलाएंगे...दोनों (सोनिया गांधी और राहुल गांधी) के आंखें नम थी। मैं पीएम मोदी से भी मिलना चाहती हूं और उन्हें अपना दुख दर्द बताना चाहती हूं क्योंकि मेरा है कौन? मैं इन्ही लोगों से अपना दुख बता सकती हूं।"

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को 2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व भाजपा नेता कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को अपील लंबित रहने तक निलंबित कर दिया और दिल्ली में रहने समेत कई सख्त शर्तों के साथ जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। 
 

इससे पहले मंगलवार की देर शाम पीड़िता ने मामले में आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित करने और जमानत देने के कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपनी मां और महिला एक्टिविस्ट योगिता भयाना के साथ दिल्ली में इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया था।


 

पीड़िता ने फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि फैसला सुनकर बुरा लगा तो वहीं जान देने का फैसला लिया लेकिन परिवार के बारे में सोचकर रुक गई। हमारे साथ नाइंसाफी हुई है। कहा- चुनाव के चलते उसे जमानत मिली है। वह अब न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी। हालांकि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के लिए बैठी पीड़िता और अन्य प्रदर्शनकारियों को कुछ देर बाद ही इंडिया गेट से हटा दिया गया था।

पीड़िता की बहन ने भी लगाया ये आरोप
पीड़िता की बहन ने आरोप लगाया कि कुलदीप सेंगर ने मेरे बड़े पापा को फिर पिता को मरवाया इसके बहन के साथ गलत काम किया। इसके बाद भतीजी (दुष्कर्म पीड़िता) के लिए न्याय की लड़ाई लड़ने वाले चाचा को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाया। बहन ने बताया कि अभी कुलदीप जेल से बाहर नहीं आए इससे पहले ही उनके लोग धमकियां देने लगे हैं अब खतरा मंडरा रहा है। पिता की हत्या में पहले से जमानत पर चल रहे लोग खुले आम धमका रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed