फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unnao case Victim hopes for justice from SC mother seeks protection from CM Yogi

उन्नाव दुष्कर्म केस: पीड़िता को SC से न्याय की उम्मीद, मां ने मांगी CM योगी से सुरक्षा; बोलीं- लड़ना चाहती हूं

Sun, 28 Dec 2025 09:33 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 28 Dec 2025 09:33 PM IST
सार

पीड़िता ने कहा कि मेरे पति की नौकरी छीन ली गई, मेरे बच्चे और गवाह खतरे में हैं। जिन लोगों के नाम हम सीबीआई के सामने रखते हैं, उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
Unnao case Victim hopes for justice from SC mother seeks protection from CM Yogi
उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िता - फोटो : एएनआई

विस्तार

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां ने रविवार को जंतर मंतर पर कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में हाथों में बैनर व तख्तियां लिए पहुंचे। पीड़िता की मां ने बताया कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि वहां से उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने बताया कि उनपर केस वापस लेने का दवाब बनाया जा रहा है। हम बिना किसी डर के अपनी कानूनी लड़ाई लड़ना चाहती है और इसके लिए उसे सुरक्षा की जरूरत है।

विज्ञापन

मेरे बच्चे और गवाह खतरे में
पीड़िता ने कहा कि मेरे पति की नौकरी छीन ली गई, मेरे बच्चे और गवाह खतरे में हैं। जिन लोगों के नाम हम सीबीआई के सामने रखते हैं, उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करती हूं कि मुझे इस तरह सुरक्षा दी जाए, जिससे मैं निडर होकर अपनी लड़ाई लड़ सकूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष आयोग से जुड़ी महिलाएं पहुंचीं
प्रदर्शनकारियों ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता और उनके समर्थकों ने कुलदीप सेंगर की गिरफ्तारी और कोर्ट के आदेश को रद्द करने की मांग की। इस दौरान एक समय माहौल गरमा गया, जब कुलदीप सेंगर के समर्थन में पुरुष आयोग से जुड़ी महिला हाथ में कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में पोस्टर लेकर पहुंची। इस दौरान दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। 

विज्ञापन

शर्म करो के लगे नारे
सेंगर के समर्थन में आई महिला ने बताया कि रेप के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सामाजिक कार्यकर्ता योगिता भयाना और अन्य प्रदर्शनकारियों ने इस पर कड़ा विरोध जताया और शर्म करो के नारे लगाए। 
 

बलात्कारियों को बचाया जा रहा
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष अदिति ने बताया कि केंद्र सरकार बलात्कारियों को बचाने पर तुली हुई है। हम बार-बार वही पैटर्न देख रहे हैं हाथरस से लेकर उन्नाव तक बलात्कारियों को माला पहनाई जा रही है और उन्हें बचाया जा रहा है, जबकि न्याय मांगने वाली महिला पीड़ितों को मारा जा रहा है, धमकाया जा रहा है और हिरासत में लिया जा रहा है। संयुक्त सचिव दानिश ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारे पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed