फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   unnao case victim family reaction Accused should be killed like Hyderabad

उन्नाव केस: पीड़िता के पिता बोले-आरोपियों को हैदराबाद की तरह दौड़ा-दौड़ा कर मारा जाए

Sat, 07 Dec 2019 09:36 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 07 Dec 2019 09:36 AM IST
विज्ञापन
unnao case victim family reaction Accused should be killed like Hyderabad
unnao rape burning case - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार की रात 11.40 बजे सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी के लिए करीब 44 घंटे तक जूझी, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


पीड़िता की मौत के बाद उसके पिता का बयान आया है, उन्होंने एक टीवी चैनल से बात करते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। पिता ने योगी सरकार से मांग की है कि बेटी के साथ हैवानियत करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा जाए। 
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने मांग कि है कि जैसे हैदराबाद में पुलिस ने आरोपियों को मारा, वैसे ही हमारी बेटी से दरिंदगी करने वालों को दौड़ा-दौड़ाकर मौत के घाट उतारा जाना चाहिए, नहीं तो आरोपियों को फांसी पर लटका देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आरोपियों को सजा मिलने के बाद ही बेटी की आत्मा को शांति मिल पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नाव पीड़िता की भावुक अपील, मैं मरना नहीं चाहती

मौते से पहले सफदरजंग अस्पताल में भर्ती 90 फीसदी जली उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने आरोपियों को सजा देने की गुहार लगाई। गले और श्वास नली में सूजन के कारण ठीक से आवाज नहीं निकल पाने के बावजूद उसने टूटी आवाज और इशारों में कहा, मैं बच तो जाऊंगी ना। मैं मरना नहीं चाहती। उसने पास खड़े भाई से यह भी कहा कि उसके साथ दरिंदगी करने वाला कोई भी बचना नहीं चाहिए। 
 

ये है पूरा मामला

 

उन्नाव में गुरुवार को दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की। इसमें पीड़िता 90 फीसदी जल गई थी। चश्मीदीदों के मुताबिक पीड़िता आग लगने के बाद करीब एक किमी तक मदद की गुहार लगाते हुए दौड़ती रही थी। यहां तक की उसने खुद ही 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद वहां पुलिस की टीम और एंबुलेंस पहुंची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed