फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unnao case kejriwal hopes yogi government will take strict and fast action for accused death penalty

उन्नाव केसः केजरीवाल की मांग, हत्यारों को जल्द सूली पर चढ़ाए यूपी सरकार

Sat, 07 Dec 2019 04:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 Dec 2019 04:44 PM IST
विज्ञापन
Unnao case kejriwal hopes yogi government will take strict and fast action for accused death penalty
केजरीवाल - फोटो : हिमांशु सोनी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर अफसोस जताते हुए उम्मीद जताई है कि युवती के हत्यारों को सूली पर चढ़ाने की न्यायिक प्रक्रिया उत्तर प्रदेश सरकार जल्द पूरी करेगी।

विज्ञापन


वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद सजय सिंह ने सवाल किया है कि उन्नाव दुष्कर्म के आरोपियों को किस आधार पर जमानत मिली। पार्टी ने दुष्कर्म से जुड़े मामलों को तय सीमा के भीतर सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि उन्नाव की बेटी की दुखद मौत हर भारतीय को शर्मिंदा करती है। ईश्वर पीड़िता के परिवार को हौसला दे। पूरा देश इस लड़ाई में उसके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने उम्मीद जताई है कि उत्तर प्रदेश सरकार बेटी के हत्यारों को सूली पर चढ़ाने की न्यायिक प्रक्रिया जल्द पूरी करेगी और समाज में लिए एक उदाहरण बनाएगी।
दूसरी तरफ संजय सिंह ने कहा कि अपराधी बलात्कार करते हैं। उसके बाद कोर्ट से उनको जमानत मिल जाती है।

संजय सिंह ने सवाल किया जमानत किस आधार पर मिली। अदालत में पलिसवालों ने क्या पैरवी की। क्या वहां पर साक्ष्य रखा और जमानत मिलने के बाद वो इतने बेखौफ थे कि उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता को ही जला दिया।


संजय सिंह ने कहा कि जब तक दुष्कर्म के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर एक निश्चित समय सीमा में सजा देने की और उसके बाद सजा पालन कराने की संस्कृति नहीं बनती, तब तक एनकाउंटर होने पर आम लोग खुश होते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed