फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unitech 10 property sealed for not paying tax

प्रॉपर्टी टैक्स नहीं अदा करने पर यूनिटेक बिजनेस की 10 प्रॉपर्टी सील

Fri, 14 Apr 2017 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 14 Apr 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
Unitech 10 property sealed for not paying tax
unitech
नगर निगम टीम ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स नहीं जमा कराने वाले डिफाल्टरों की संपत्तियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को निगम टीम ने जोन-2, 3 व चार में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई संपत्तियों को सील किया। निर्वाणा स्थित यूनिटेक बिजनेस जोन के टॉवर ए-5 में 10 प्रॉपर्टी को सील किया है। इसके अलावा कई और संपत्तियों पर इस प्रकार की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


नगर निगम के सहायक इंजीनियर हेमंत राव की टीम ने निर्वाणा स्थित यूनिटेक बिजनेस जोन के टावर ए-5 स्थित 10 संपत्तियों को सील की। इनके मालिकों ने अपना बकाया टैक्स जमा नहीं किया था। वहीं जोनल टैक्सेशन ऑफीसर-2 देवेन्द्र कुमार की टीम ने उद्योग विहार, सत्यम प्लाजा, अपना बाजार स्थित विभिन्न प्रॉपर्टीज को सील किया। इसके अलावा, डीएलएफ  फेज-2, सेक्टर-29 सहित अन्य स्थानों पर भी टीमों द्वारा कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन


नगर निगम टीम द्वारा और बकाएदारों पर कार्रवाई किए जाने से पहले ही कई लोगों ने मौके पर ही अपना टैक्स जमा करा दिया। इन सभी ने चेक से भुगतान किया। निगमायुक्त वी. उमाशंकर ने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। यह सभी अपना काम कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बकाएदारों को पहले आगाह किया जाता है। जब वह इसे जमा नहीं कराते हैं तो उनके भवन को सील करने की कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम सीमा में स्थित सभी प्रकार के भवनों व प्लॉटों का प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराना जरूरी है। प्रॉपर्टी सील करने के साथ-साथ सीवर व बिजली के कनेक्शन भी काटे जा सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed