{"_id":"65f438c9a73c377d140b6dd9","slug":"union-minister-vk-singh-commented-on-rhetoric-against-caa-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAA: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह बोले- सीएए देश के किसी नागरिक से ताल्लुक नहीं रखता, लोगों को किया जा रहा गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAA: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह बोले- सीएए देश के किसी नागरिक से ताल्लुक नहीं रखता, लोगों को किया जा रहा गुमराह
Fri, 15 Mar 2024 05:32 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 15 Mar 2024 05:32 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। सीएए देश के किसी नागरिक से ताल्लुक ही नहीं रखता।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने सीएए के खिलाफ हो रही बयानबाजी पर टिप्पणी की है। शुक्रवार को मंत्री वीके सिंह हापुड़ में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, 'लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। सीएए देश के किसी नागरिक से ताल्लुक ही नहीं रखता। यह सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो लोग आजादी के पहले अलग-अलग जगह पर थे और वहां से प्रताड़ित होकर अगर वे वापस देश में आते हैं तो उनको देश में कैसे शामिल किया जा, यह सिर्फ उनके लिए है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि सीएए के खिलाफ गलत बयानबाजी करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कई पार्टियां इसको अलग तरीके से अपने चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल करना चाहती हैं। गौरतलब है देश में सीएए लागू किया जा चुका है, जिससे लेकर कई तरह के लोग बयान दे रहे हैं। ऐसे में मंत्री वीके सिंह ने भी टिप्पणी की है।
विज्ञापन