तेल की बढ़ती कीमत से परेशान हुई जनता, विरोध में केंद्रीय मंत्री ने चलाई बैलगाड़ी
पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा हुआ होने से जनता की हालत खराब हो रही है। शनिवार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 18 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं रविवार को 14 पैसे और बढ़ गए। तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने चांदनी चौक में बैलगाड़ी चलाई। उन्होंने दिल्ली सरकार से डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों में कमी लाने की मांग की है।
Union Minister Vijay Goel rode a bullock cart in Chandni Chowk demanding the Delhi Government reduce prices of fuel pic.twitter.com/kLLCsjIQsI
विज्ञापन
— ANI (@ANI) October 7, 2018
केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि अगर पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी नहीं आई तो पुरजोर आंदोलन किया जाएगा। इस विरोध का मकसद आम जनता की मांग हर हाल में दिल्ली सरकार तक पहुंचाना था। दिल्ली सरकार को भी अन्य राज्यों की तरह डीजल, पेट्रोल पर वैट घटाकर जनता को राहत देनी चाहिए।
उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल केवल ट्विटर पर चिंता जताते हैं, उन्हें आम जनता की परवाह नहीं है। उन्हें राजस्व की हानि की चिंता छोड़कर जनता के हितों को देखना चाहिए।