{"_id":"06ec87699f63fcad4670be430eb0d6e3","slug":"union-minister-krishnapal-announces-widening-of-road-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूंह से राजस्थान बार्डर जाने वाली सड़क होगी फोर लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह से राजस्थान बार्डर जाने वाली सड़क होगी फोर लेन
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 30 Aug 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान की सीमा को जोड़ने वाली मेवात की प्रमुख सड़क की दुर्दशा पर अमर उजाला में छपी खबर का व्यापक असर हुआ है।
विज्ञापन
केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इस सड़क की सुध लेते हुए इसे फोर लेन का बनाए जाने का ऐलान किया है। श्री गुर्जर शुक्रवार की शाम यहां भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को लेकर आए थे।
इस दौरान जब भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके समक्ष नूंह से राजस्थान बार्डर तक बदहाल सड़क हाल रखा तो केंद्रीय मंत्री ने तुरंत मांग मानते हुए इसकी घोषणा कर दी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने 28 अगस्त को नूंह से राजस्थान बार्डर तक की 52 किलोमीटर लंबी पर बदहाल सड़क पर एक विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की थी।
जिसमें बताया गया था कि कई बड़े शहरों को जोड़ने वाली इस प्रमुख सड़क की हालत बेहद खस्ता है। वाहनों के भारी दबाव के चलते इस पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता नरेंद्र पटेल, डा. महेंद्र गर्ग, करम ईलाही, अर्जुनदेव चावला ने मेवात की इस पुरानी मांग को मानने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया है।