फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   union hrd ministry meeting with states education ministers and vice chancellors overin problems education and mid day meal issues during coronavirus lockdown

केंद्र सरकार, सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों और कुलपतियों की आज 2 बजे बैठक

Tue, 28 Apr 2020 10:38 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 28 Apr 2020 10:38 AM IST
सार

- ऑनलाइन क्लास, वार्षिक परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, जेईई मेन, नीट, बोर्ड परीक्षा पर चर्चा
- अकेडमिक सत्र 2020 व मिड-डे मील पर मांगी जाएगी जानकारी

विज्ञापन
union hrd ministry meeting with states education ministers and vice chancellors overin problems  education and mid day meal issues during coronavirus lockdown
रमेश पोखरियाल निशंक

विस्तार

कोरोना बचाव के लॉकडाउन में शिक्षा और मिड-डे मील समेत अन्य योजनाओं व दिक्कतों के समाधान को लेकर मंगलवार को  मानव संसाधन विकास मंत्री और देश के सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों व सभी  विश्विद्यालयों के कुलपतियों के बीच बैठक होगी।

विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद पहली बार आयोजित होने वाली इस बैठक में राज्यों के शिक्षा मंत्री अपनी दिक्कतों और योजनाओं पर केंद्र सरकार को सुझाव देंगे। खास बात यह है कि बैठक में मंत्रालय सभी राज्यों से मिड-डे मील की रिपोर्ट लेगा। इसमें राज्यों को बताना होगा कि लॉकडाउन के दौरान छात्रों को किस प्रकार मिड-डे मील का खाना पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय और राज्यों की बैठक में ऑनलाइन क्लासेज से पढ़ाई, एनसीईआरटी द्वारा नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क पर आधारित तैयार तीन वैकल्पिक अकेडमिक कैलेंडर से पढ़ाई, जेईई मेन, नीट, बोर्ड परीक्षा, गर्मियों की छुट्टियों को लॉकडाउन अवधि में मर्ज करने, कोरोना हालात आदि के आधार पर वार्षिक परीक्षा आयोजित करवाने को लेकर यूजीसी व एनसीईआरटी गाइडलाइन पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शैक्षणिक सत्र 2020 देरी से शुरू होने पर किस प्रकार पाठ्यक्रम व परीक्षाएं आयोजित करने पर बात की जाएगी। इसमें सहमति बनेगी कि शिक्षा का अकेडमिक कैलेंडर सांझा बनाया जाए, ताकि अगले सत्र में जरूरी त्योहार पर ही छुट्टी हो। बहुत जरूरी न हो तो छुट्टियों को समाप्त किया जाए। सरकार का पूरा फोकस छात्रों को वायरस से बचाना है। इसलिए जब तक देश के हालात ठीक नहीं हो जाते शिक्षण संस्थान बंद करने की मांग रहेगी। इस दौरान यूजीसी की दोनों कमेटी की रिपोर्ट को भी साझा किया जायेगा।


-राज्य कैंपस प्लेसमेंट पर रखें ध्यान:
मंत्रालय  राज्य सरकारों से उच्च शिक्षण संस्थानों व विश्वविद्यालयों में कैंपस प्लेसमेंट पर भी बात करेगा। क्योंकि लॉकडाउन के चलते कैंपस प्लेसमेंट भी प्रभावित हुआ है। ऐसे में राज्यों से बात होगी कि वे नौकरियों का भी ध्यान रखें, ताकि युवा हताश न हों। स्कूल व कॉलेजों में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर टॉस्क फोर्स बनाकर छात्रों, शिक्षकों व कर्मियों की जानकारियां जुटाते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed